टोहाना। शहर में कथित चिटफंड एवं करोड़ों रुपये की मंथली लॉटरी फ्रॉड की शिकायत की जांच के लिए एसडीएम प्रतीक हुड्डा द्वारा उप तहसीलदार टोहाना, खण्ड शिक्षा अधिकारी टोहाना एवं थाना प्रबंधक शहर टोहाना की सयुंक्त रूप से कमेटी गठित की है। यह कमेटी शहर के एक व्यक्ति व उसके परिवार के सदस्यों द्वारा नागरिकों से करोड़ों रुपये चिट फंड व मंथली लाटरी के रूप में लेते हुए करोड़ों रुपये के फ्रॉड का मामले की जांच करेगी।
यह जानकारी देते हुए उपमंडलाधीश प्रतीक हुड्डा ने बताया कि चिटफंड मामले के बारे में उप तहसील कार्यालय से ज्ञापन प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि ज्ञापन में वर्णित मामले के तथ्यों की जांच के लिए कमेटी गठित है। उप तहसीलदार टोहाना, खंड शिक्षा अधिकारी टोहाना एवं थाना प्रबंधक शहर टोहाना की संयुक्त रूप से कमेटी गठित की है। गठित कमेटी मामले के तथ्यों की जांच करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। उन्होंने बताया कि मामले को लेकर शहरवासियों का एक समूह प्रशासन से मिला था जिन्होंने इस बाबत शिकायत दी थी। इस शिकायत पर संज्ञाओं लेते हुए प्रशासन द्वारा यह कार्यवाही की जा रही है।