अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। भारतीय दलित साहित्य अकादमी, नई दिल्ली ने डा. भीमराव आंबेडकर सभा के अध्यक्ष रमेश डिगवाल को भगवान बुद्ध राष्ट्रीय अवार्ड 2018 के लिए चयनित किया है। उन्हें यह जानकारी अकादमी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. सोहनपाल सुमनाक्षर ने पत्र भेजकर दी है। डिगवाल को यह राष्ट्रीय अवार्ड सामाजिक और उनके द्वारा वंचित समाज के उत्थान संबंधी कार्य करने के लिए दिया जा रहा है। उन्हें ये अवार्ड 9 दिसंबर को दिल्ली के झारोड़ा स्थित पंचशील आश्रम में आयोजित समारोह में प्रदान किया जाएगा।