कैंसर से पीड़ित दीपिका को वीडीएसटी कंपनी ने दी आर्थिक मदद
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। गांव अयाल्की में कैंसर की बीमारी से जूझ रही जरूरतमंद विवाहिता को आज वीडीएसटी कंपनी ने आर्थिक सहायता प्रदान की। कंपनी के सीएमडी विनोद कुमार, मैनेजर चंद्रमोहन व सुनील शास्त्री ने इस 19 वर्षीय विवाहिता दीपिका रानी पत्नी विकास कुमार को 31 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। कंपनी के सीएमडी विनोद कुमार ने बताया कि उनको पता चला था कि दीपिका को कैंसर है और उसके पांव व पीठ पर कैंसर के जख्म बने हुए हैं। उसका इलाज के लिए हिसार के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे आर्थिक कमजोरी के चलते इलाज के लिए मना कर दिया। इसी के चलते कंपनी की ओर से दीपिका की आर्थिक मदद की गई है। उन्होंने अन्य दानी लोगों से भी आह्वान किया कि दीपिका को इलाज के लिए उसकी आर्थिक मदद करें।