फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुआरियों से हजारों की राशि बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
जुआरियों से हजारों की राशि बरामद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रतिया।
शहर पुलिस चौकी के सहायक उप निरीक्षक धर्मबीर सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने शहर के भगत सिंह चौक के समीप छापा मारकर चार युवकों को ताश-जुआ खेलने के आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अमरीक सिंह निवासी बलियाला, लखबीर सिंह महमड़ा, सोमनाथ निवासी लाली व कश्मीर सिंह निवासी रतिया शामिल हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि शहर के भगत सिंह चौक के समीप कुछ लोग सार्वजनिक तौर पर ही ताश-जुआ खेल रहे हैं। पुलिस ने छापा मारकर चारों युवकों को ताश जुआ खेलने के आरोप में गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 8800 रुपए की जुआ राशि भी बरामद की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें