फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला में धूमधाम से मनाया जाएगा आजीविका एवं कौशल विकास दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
5 मई को मनाया जाएगा आजीविका एवं कौशल विकास दिवस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। जिला में शनिवार 5 मई को ग्राम स्वराज अभियान के तहत आजीविका एवं कौशल विकास दिवस मनाया जाएगा। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला कार्यक्रम अधिकारी रणविजय ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आजीविका एवं कौशल विकास दिवस फतेहाबाद के पटवार भवन में 2 बजे आयोजित किया जाएगा। इसी प्रकार से बीडीपीओ ऑफिस टोहाना में प्रात: 9 बजे तथा बीडीपीओ ऑफिस भूना में 12 बजे आजीविका एवं कौशल विकास दिवस का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शहरों की तर्ज पर गांवों में विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध करवाने तथा ग्रामीण क्षेत्रों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से 14 अप्रैल से ग्राम स्वराज अभियान आरंभ किया गया था, जिसका समापन शनिवार 5 मई को होगा। इस दौरान आयोजित किए जाने वाले आजीविका एवं कौशल विकास दिवस के अवसर पर लोगों को विभिन्न गतिविधियों के साथ-साथ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें