पेक्स कर्मचारी महासंघ की बैठक आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना। बीडीपीओ कार्यालय परिसर में पेक्स कर्मचारी महासंघ की जिला स्तरीय एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता प्रधान अमृतलाल नैन ने की। इस बैठक में पेक्स कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर विचार किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए अमृत लाल नैन ने कहा कि पानीपत में मीटिंग के दौरान दो दिवसीय 16वें अधिवेशन का फैसला जिला फतेहाबाद के टोहाना ब्लाक में निश्चित करने का लिया गया। उन्होंने कहा कि फैसले के तहत यह दो दिवसीय अधिवेशन पुरानी कोर्ट में 10 व 11 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। उन्होंने इस दौरान सभी कर्मचारियों से इस अधिवेशन में बढ़-चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया। कहा कि इस अधिवेशन के दौरान कर्मचारियों के समक्ष आ रही समस्याओं बारे विचार-विर्मश किया जाएगा व सरकार द्वारा कर्मचारियों को दी गई सुविधाओं बारे भी विस्तार से जानकारी दी जाएगी। अधिवेशन के दौरान महासंघ पेक्स कर्मचारी हरियाणा के दो साल के कार्य बारे भी ब्यौरा दिया जाएगा व चुनाव भी करवाए जाएंगे। इस अवसर पर ओमप्रकाश, फकीर चंद, बलबीर राम, रामप्रताप, साहब राम, पवन कुमार, रामधारी, सतबीर शर्मा, महेंद्र सिंह, सुरेश कुमार, कृष्ण लाल सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित थे।