फतेहाबाद में जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय
फतेहाबाद। शहर में पानी की समस्या को खत्म करने के लिए बनाया गया प्रोजेक्ट जल्द सिरे चढ़ने जा रहा है। पानी की कमी के साथ लीकेज की समस्या भी खत्म होगी। शहर की नई और पुरानी कॉलोनियों में आने वाले समय में पानी की कमी नहीं रहेगी।
जनस्वास्थ्य विभाग ने 8.15 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट का टेंडर लगा दिया है। ये टेंडर नए साल में 5 जून को खुलेगा। एजेंसी को 15 माह में काम पूरा करना होगा। वाटर सप्लाई सिस्टम के तहत जनस्वास्थ्य विभाग ने टेंडर लगाया है। शहर में 30 साल पुराने पानी के पाइप बदले जाएंगे और 1230 लाख लीटर का नया वाटर टैंक भी बनेगा। शहर में नहरी पानी की सप्लाई जनस्वास्थ्य विभाग खैरातीखेड़ा रोड पर बने वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से करता है। यहां पर पानी स्टोरेज के लिए 10 और 12 एमएलडी यानि मीट्रिक लीटर क्षमता के टैंक बने हैं। बढ़ती आबादी को देखते हुए विभाग स्टोरेज टैंक बना रहा है।
नगर परिषद सीमा में शामिल हुई हंस कॉलोनी, हरनाम सिंह कॉलोनी, स्वामी नगर, आजाद नगर में जनस्वास्थ्य विभाग पेयजल के लिए नई पाइप लाइनें बिछाएगा। पुरानी पाइपलाइन को बदला जाएगा। करीब 29 हजार मीटर पाइप लाइन बदली जाएगी। शहर में शामिल हुई हरनाम सिंह कॉलोनी, आजाद नगर में नहरी पानी की सप्लाई शुरू की जाएगी। ये ही नहीं माजरा रोड पर नहरी पानी सप्लाई के लिए जनस्वास्थ्य विभाग रेस्ट हाउस के पीछे बने बुस्टिंग स्टेशन पर नया टैंक बनाएगा। इस टैंक से माजरा रोड पर पानी की सप्लाई की जाएगी। इसको लेकर नई पाइप लाइन बिछाई जाएगी। संवाद
पुरानी कॉलोनियों में बदलकर ये बिछेंगी पाइप लाइन
4 इंची - 7500 मीटर
6 इंची - 750 मीटर
8 इंची - 1100 मीटर
नई कॉलोनियों में ये बिछेंगी पाइप लाइन :
4 इंची - 22500 मीटर
6 इंची - 6500 मीटर
कोट
शहर में जो पुरानी पाइप लाइने हैं उन्हें बदला जाएगा। स्टोरेज टैंक भी बनेगा ताकि पानी की समस्या न रहे। 815 लाख का टेंडर लगा दिया गया है। जो कि नए साल में खुलेगा।
-सतपाल रोहज, एसडीओ जनस्वास्थ्य विभाग