फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में लगे दो बल्ब और दो पंखे का बिल आया 30 हजार

Sat, 31 Oct 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जाम की सूचना मिलते ही बिजली निगम के एसडीओ जयसिंह बैनिवाल व थाना प्रभारी जगदीश ने मौके पर पहुंच कर लोगों को समझाया लेकिन लोग अपनी मांग पर डटे रहे।
विज्ञापन


वाहन चालकों को अपने गंतव्य तक जाने के लिए घंटों जाम में फंस कर इंतजार करना पड़ा। मामला ज्यादा गंभीर होता देख बिजली निगम के एसडीओ ने आश्वासन दिया कि अधिक बिजली बिलों की जांच करवाई जाएगी।

जिस पर लोग शांत हुए और जाम खोल दिया। बिजली उपभोक्ता सुभाष चन्द्र, भूपसिंह, महाबीर, जगदीश सहित अनेक लोगों ने बताया कि गांव में अनेक उपभोक्ताओं के 30- 40 हजार रुपये के बिल आए हुए हैं।
विज्ञापन


जबकि उनके घरों में बिजली के मात्र दो बल्ब और दो पंखे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या को लेकर उन्होंने कई बार विभाग को अवगत करवाया, लेकिन हर बार सिवाय आश्वासन के कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन


उपभोक्ता बिलों को भरने में असमर्थ हैं। ग्रामीणों ने इस समस्या को लेकर शुक्रवार सुबह ही भट्टू हिसार मार्ग पर पेड़ों को काटकर जाम कर दिया।

बिजली निगम के एसडीओ जयसिंह बैनीवाल ने कहा कि बिजली बिलों में स्लैब परिवर्तन एवं पिछले एरियर जुड़ने के कारण इस बार लोगों के बिल ज्यादा आए हैं।

लोगों की समस्या को उच्चाधिकारियों तक पहुंचा दिया है। जैसे ही ऊपर से आदेश आएंगे, कार्रवाई की जाएगी।

भट्टूकलां थाना प्रभारी जगदीश ने बताया कि बिजली बिलों की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने जाम लगा दिया था। ग्रामीणों को समझा दिया गया है। बिजली निगम के अधिकारियों को भी ग्रामीणों की समस्या का समाधान करने के लिए कहा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें