रतिया। गांव खाई निवासी एक युवक से ऑनलाइन माध्यम से करीब 30 हजार रुपये निकाल कर धोखाधड़ी की गई है। सदर पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव खाई निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि उसका प्राइवेट बैंक में खाता है, जिसका उसने क्रेडिट कार्ड भी लिया हुआ है। सुरेश ने शिकायत में बताया कि सोमवार शाम को उसके पास क्रेडिट कार्ड के माध्यम से अलग-अलग ट्रांजेक्शन द्वारा करीब 30,000 रुपये खाते से निकल जाने का मैसेज आया। हालांकि, उसने इस मामले में किसी को भी ओटीपी नहीं दिया था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है। संवाद