फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: दुकान के गल्ले से चुराए 12,300 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
भट्टू कलां। भट्टू मंडी में एक दुकान का ताला तोड़कर चोर ने गल्ले से 12,300 रुपये चुरा लिए। चोरी की यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस को दी शिकायत में गांव बनमंदोरी निवासी आनंद कुमार ने बताया कि वह भट्टू मंडी में सांवरिया गिफ्ट गैलरी के नाम से दुकान चलाता है। रविवार सांय अपनी दुकान बंद करके घर गया था। सोमवार सुबह आकर देखा तो उसकी दुकान के शटर का ताला टूटा हुआ था। जब उसने दुकान का गल्ला संभाला तो उसमें रखे 12,300 रुपये गायब मिले। उसने सीसीटीवी फुटेज देखी तो एक युवक दुकान का ताला तोड़ते और गल्ले से रुपये निकालते दिखाई दे रहा है। दुकान संचालक ने शिकायत के साथ सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंप दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें