फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: युवक से 30 ग्राम हेरोइन बरामद, रिमांड पर लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव खान मोहम्मद में रजवाहे के पास एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम ने मोटरसाइकिल सवार युवक को 30 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा है। पकड़े गए आरोपी युवक गांव अजीत नगर निवासी विजय के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम फतेहाबाद से खान मोहम्मद रजवाहा पुल पर पहुंची और वाहनों की जांच शुरू की। इस दौरान मोटरसाइकिल पर आ रहा युवक टीम को देखकर घबरा गया और मोटरसाइकिल मोड़ने लगा। टीम ने युवक को पकड़ लिया। युवक की पहचान गांव अजीत नगर निवासी विजय के रूप में हुई। टीम ने शक होने पर युवक की नियम अनुसार जांच की तो पैंट की जेब से 30 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। शहर थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि मुख्य सप्लायर का पता लगाने के लिए आरोपी को कोर्ट में पेश करके एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें