भूना में सब्जी मंडी में दुकानों पर प्रतिबंधित पॉलिथीन मिलने पर चालान करते नपा सचिव दीपक कुमार
भूना। नगरपालिका की टीम ने प्रतिबंधित पॉलिथीन पर सख्ती दिखाते हुए पांच दुकानों पर कार्रवाई की है। नपा सचिव दीपक कुमार की अगुवाई में टीम ने 22 किलो पॉलिथीन जब्त कर तीन दुकानदारों के चालान किए हैं।
दीपक कुमार ने बताया कि दुकानदारों को पहले ही चेतावनी दी गई थी, इसके बावजूद प्रतिबंधित पॉलिथीन का इस्तेमाल हो रहा था। इसका असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा था। उन्होंने कहा कि प्रदूषण फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
कार्रवाई के दौरान पॉलिथीन जमा करने वाले दुकानदारों के चालान भी काटे गए। नपा सचिव ने कहा कि आगे भी ऐसी कार्रवाई नियमित रूप से की जाएगी। सफाई दरोगा सोनू वर्मा और भूप सिंह ने दुकानों में पॉलिथीन की जांच की।