फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के 1082 सैंपल लिए, तीन संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के जिले में मंगलवार को तीन नए मामले सामने आए हैं और 10 संक्रमित स्वस्थ हुए है। जिले में 27 एक्टिव केस रह गए हैं। इसमें 10 अस्पताल में उपचार करवा रहे है। जिले में मंगलवार को संक्रमण दर 0.26 फीसदी रही है जबकि रिकवरी रेट 97.17 फीसदी तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के जारी हुए बुलेटिन के मुताबिक जिले में 644 आरटीपीसीआर तथा 438 एंटीजन सैंपल लिए गए। 438 एंटीजन सैंपलों की रिपोर्ट में तीन संक्रमित मिले है। रतिया ग्रामीण क्षेत्र में एक तथा बड़ोपल क्षेत्र में दो संक्रमित मिले है। जिले में अभी तक कोरोना के 243908 सैंपल लिए जा चुके है। इसमें 17789 कोरोना संक्रमित मिले है। अभी फिलहाल 17285 स्वस्थ हो गए हैं। 477 कोरोना संक्रमित जान गवां चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें