फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बेसबाल और जूडो में 2900 खिलाड़ी दिखा रहे दम

Tue, 08 Sep 2026 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव धांगड़ के पीएम श्री स्कूल में जूडो की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ करती ज
विज्ञापन
फतेहाबाद। शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित 59वीं राज्यस्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता की शुरुआत मंगलवार को हो गई है। बेसबाल प्रतियोगिता में अंडर 14, 17 व 19 आयुवर्ग के पुरुष व महिला वर्ग के कुल 2900 खिलाड़ी प्रतियोगिता खेलने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

हिसार रोड पर स्थित डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल के मैदान में बेसबाल की यह प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। गांव धांगड़ के पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जूडो की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जूडो और बेसबाल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रदेश सभी जिलों से खिलाड़ी पहुंचे।

जूडो में चिराग, हर्षित, ईशान और नवीन ने जीता स्वर्ण पदक

गांव धांगड़ के पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जूडो की प्रतियोगिता 19 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। लड़कों के विभिन्न भार वर्गों में कैथल, सिरसा, सोनीपत और हिसार सहित प्रदेश के कई जिलों के खिलाड़ियों ने पदक हासिल किए। अंडर-73 किलोग्राम भार वर्ग में कैथल के चिराग ने प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता। अंडर-81 किलोग्राम भार वर्ग में सिरसा के हर्षित ने बाजी मारते हुए पहला स्थान हासिल किया। इसी तरह अंडर-90 किलोग्राम भार वर्ग में सोनीपत के ईशान ने प्रथम स्थान हासिल किया। अंडर 90 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में हिसार के नवीन ने प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन


बेसबाल के अंडर-17 में करनाल ने अंबाला को हराया
बेसबाल के अंडर-17 और अंडर-19 लड़कों के मुकाबले करवाए गए। अंडर-17 में करनाल ने अंबाला को हराया, जबकि फतेहाबाद ने भिवानी के खिलाफ जीत दर्ज की। इसके बाद भिवानी और करनाल के मुकाबले में करनाल विजेता रहा। अंडर-19 वर्ग में जींद ने सोनीपत को मात दी। वहीं करनाल और फरीदाबाद के मुकाबले में करनाल की टीम विजेता रही। विभिन्न जिलों से पहुंची टीमों के खिलाड़ियों ने मैदान पर शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें