फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: फतेहाबाद और समैन में आग लगने से गेहूं की 29 एकड़ फसल जली

Thu, 17 Apr 2025 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
ढाणी रूपनगर में खेत में लगी आग
विज्ञापन
फतेहाबाद/ समैन। फतेहाबाद और समैन के खेतों में 29 एकड़ में गेहूं की फसल जल गई। फतेहाबाद में आग लगने की घटना बुधवार सुबह रूपनगर ढाणी और बोसवाल गांव के खेतों में हुई। यहां पर सात एकड़ में गेहूं की फसल जल गई। वहीं समैन में ललोदा रोड पर छह किसानों की 22 एकड़ में गेहूं की फसल को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


मामले के मुताबिक बुधवार सुबह फतेहाबाद की रूपनगर ढाणी में खेतों में आग लग गई। सूचना पाकर दमकल विभाग की गाड़ी घटना स्थल पर पहुंची और डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद चार गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। इस दौरान मौके पर 300 के करीब ग्रामीण भी मौके पर मदद के लिए पहुचें। इस घटना में सात एकड़ में गेहूं की खड़ी फसल तथा 21 एकड़ में गेहूं का भूसा जलकर राख हो गया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। किसान रोशन, कृष्ण और प्रवीण ने बताया कि सुबह करीब साढ़े नौ बजे उन्हें खेतों में आग लगने की जानकारी मिली। जिसके बाद उन्होंने अपने स्तर पर आग पर काबू पाने की कोशिश की। इस दौरान गांव के अन्य लोग भी अपने ट्रैक्टर लेकर मौके पर पहुंच गए। करीब 20 स्प्रे ट्रैक्टरों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। दमकल विभाग को भी आग लगने की सूचना दी गई थी।

एक बाद एक दमकल विभाग की चार गाड़ियों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया। घटना की सूचना मिलने के बाद शहर थाना प्रभारी ओमप्रकाश अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और भीड़ को काबू करने में मदद की। मौके पर मौजूद गुप्तचर विभाग के कर्मचारियों ने भी ग्रामीणों का पूरा सहयोग किया। आग से ढाणी रूपनगर निवासी गुरबचन सिंह की तीन एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल व एक तूड़ी का कूप, रोशन लाल की दो एकड़ गेहूं की फसल, कृष्ण कुमार की दो एकड़ गेहूं की फसल, नरेंद्र कुमार का 9 एकड़ का गेहूं का भूसा, बनारसी दास का पांच एकड़ का गेहूं का भूसा, द्वारका प्रसाद निवासी भट्टू रोड फतेहाबाद का दो एकड़ का गेहूं का भूसा, प्रवीण कुमार निवासी बोसवाल का पांच एकड़ का गेहूं का भूसा जलकर राख हो गया।
विज्ञापन






समैन में शॉर्ट-सर्किट से गेहूं की खड़ी फसल में लगी आग

गांव समैन में ललोदा रोड पर खेतों में से गुजर रहे 33 केवीए बिजली के तारों में शॉर्ट-सर्किट होने से गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। आग की इस घटना में गांव के छह किसानों की 27 एकड़ में गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। किसानों ने सरकार नुकसान के मुआवजे की मांग की है। विक्की पुत्र सत्यवान ने बताया कि वह अपने खेत मेें कंबाइन से गेहूं की फसल कटवा रहा था। दोपहर करीब सवा दो बजे उनके खेतों में से गुजर रहे 33 केवीए बिजली के तारों में जोरदार धमाका हुआ व उसके बाद गेहूं की फसल में आग लग गई। देखते ही देखते आग आसपास के खेतों में फैल गई। उन्होंने तुंरत डायल 112 पर पुलिस को इसकी सूचना दी। थोड़ी ही देर में टोहाना अग्निशमन विभाग से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। उसके बाद गांव से भी कई किसान मौके पर पहुंच गए। किसानों ने ट्रैक्टरों व अन्य तरीकों से आग पर काबू पाया।



गांव समैन में इन किसानों की जली फसल

गांव समैन के किसान सत्यवान ने बताया कि इस घटना में उनकी 8 एकड़ में गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। इसके अलावा मांगा पुत्र मान सिंह की 4 एकड़ फसल, सतीश पुत्र मांगे राम की ढाई एकड़ फसल, राजकुमार पुत्र ओम प्रकाश की 3 एकड़ फसल, रामफल पुत्र रामसिंह दो एकड़ फसल, काला पुत्र टेकराम ढाई एकड़ फसल जली है। किसान सत्यवान ने बताया कि उनके पास स्वयं की जमीन है। इसके अलावा जिन किसानों की फसल जली है वह सभी ठेके पर जमीन लेकर खेती करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें