फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: घर से 25 हजार रुपये और जेवरात चोरी

Sat, 13 Jun 2026 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
भूना। घर में  तोड़ी हुई अलमारी। संवाद
विज्ञापन
भूना। वार्ड 6 में शनिवार को चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए नकदी और सोने-चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। वारदात उस समय हुई जब मकान मालिक पत्नी के साथ सिरसा जिले में रिश्तेदारी में आयोजित रस्म पगड़ी कार्यक्रम में शामिल होने गए हुए थे। दोपहर बाद परिवार के घर लौटने पर चोरी की घटना का खुलासा हुआ। सूचना मिलने पर डायल-112 मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू की।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में वार्ड 6 निवासी मिंद्र सिंह ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करते हैं। शनिवार को वह पत्नी के साथ सिरसा जिले के गांव ढाणी लिंबा में एक रिश्तेदार की रस्म पगड़ी में शामिल होने गए थे। उनकी बड़ी बेटी ममता हिसार में रहकर सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही है जबकि बेटा विक्रम 12वीं के बाद हिसार में कोचिंग ले रहा है। छोटी बेटी चंचल भूना कॉलेज में बीए की परीक्षा देकर सबसे पहले घर पहुंची।
चंचल ने देखा कि घर के मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ है और दरवाजा खुला पड़ा है। उसने तुरंत अपने माता-पिता को इस बारे में सूचना दी। परिवार के सदस्य जब घर पहुंचे तो देखा कमरों में सामान बिखरा हुआ था और अलमारी के ताले भी टूटे हुए थे। मिंद्र सिंह ने बताया कि जांच करने पर अलमारी में रखे करीब 25 हजार रुपये, दो सोने की अंगूठी, करीब डेढ़ तोला सोना, गले का लॉकेट, हाथों के कंगन, दो जोड़ी पाजेब तथा करीब 20 तोला चांदी के जेवरात गायब मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें