फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: 250 लोगों ने पटाखे की स्टॉल के लिए किया आवेदन, 14 के निकले ड्राॅ

Thu, 16 Oct 2025 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
भट्टूकलां उप तहसील कार्यालय में पटाखे के लिए ड्राॅ निकालते नायब तहसीलदार कृष्ण कुमार। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के हुडा सेक्टर 10 में दशहरा मैदान में दिवाली के त्योहार को लेकर लगने वाली पटाखों की स्टॉलों को लेकर वीरवार को ड्राॅ निकाला गया। इस ड्राॅ का चयन नायब तहसीलदार विकास कुमार की अध्यक्षता में किया गया। सेक्टर 10 में पटाखों की बिक्री को लेकर लगने वाली स्टाॅलों को लेकर प्रशासन के पास करीब 250 आवेदन आए थे, जिसमें से 14 लोगों के ड्राॅ निकाले गए है। प्रशासन की ओर से जिन लोगों के आवेदन निकालें गए है, वहीं लोग ही पटाखे बेच सकते है। तीन दिन ये पटाखों की स्टॉलें लगेगी। प्रशासन के पास करीब 250 आवेदन आएं थे। पटाखे की स्टाॅल के लिए कुछ लोगों ने करीब 20 से अधिक आवेदन किए हुए थे।
विज्ञापन


भट्टकलां में पटाखों की स्टाल के लिए निकाले ड्राॅ, 360 आवेदन सही मिले

भट्टूकलां में पटाखा स्टाल लगाने को लेकर उप तहसील कार्यालय में वीरवार को ड्राॅ निकाला गया। नायब तहसीलदार कृष्ण कुमार ने बताया कि भट्टूकलां में दिवाली पर पटाखे बेचने के लिए ऑटो मार्केट का स्थान निर्धारित किया गया है। इस दौरान 10 लोगों के लिए ड्राॅ निकाला गया है। पटाखे बेचने के लिए 376 आवेदन किए थे। इनमें से 360 आवेदन सही पाए गए। इनमें से 10 ड्रा निकाले गए। जिनमें अमरपाल, बजरंग, दिपेश कुमार, अशोक कुमार, रेनू, नरेन्द्र, कपील, पिंकी, राकेश कुमार व पंकज शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें