फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नशे के ओवरडोज से 24 वर्षीय युवक की मौत, हाथ में लगा मिला इंजेक्शन

Sun, 16 Mar 2025 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
रतिया गांव रत्ताखेड़ा में युवक के हाथ पर लगा हुआ इंजेक्शन ,स्त्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
रतिया। गांव रत्ताखेड़ा में रविवार शाम नशे की ओवरडोज के कारण गांव लाली निवासी 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर शहर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भेज दिया।
विज्ञापन

मृतक के हाथ में इंजेक्शन भी लगा मिला है। जिससे आशंका व्यक्त की जा रही है कि युवक ने नशा करने के लिए इंजेक्शन लगाया था और ओवरडोज के कारण ही उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार गांव रत्ताखेड़ा में जोहड़ के पीछे रविवार शाम युवक का शव मिला। जिस पर इसकी सूचना डायल 112 पर दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे।
पुलिस कर्मियों ने जब उसकी जांच की तो उसके हाथ पर इंजेक्शन लगा हुआ है। मृतक के हाथ पर छज्जू भी लिखा हुआ था। पुलिस ने जब उसकी पहचान की कोशिश की तो पता लगा कि यह युवक गांव लाली का है। जिस पर पुलिस ने इसकी सूचना गांव लाली में परिजनों को दी। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने पुलिस को बताया कि युवक नशे का आदी था। पुलिस ने परिजनों के बयानों के पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर थाना प्रभारी रणजीत सिंह ने बताया कि गांव रत्ताखेड़ा में एक युवक के शव मिलने की सूचना मिली थी। जिस पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी। युवक के हाथ में एक इंजेक्शन भी लगा हुआ था। मृतक के पिता पप्पू राम ने बयान दिया है कि वह नशे का आदी था। पुलिस ने पिता के बयानों के आधार पर कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें