फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रिंसिपल और 12 छात्रों समेत 24 मिले संक्रमित

विज्ञापन
फतेहाबाद में कोरोना से बचाव का टीका लगाते हुए। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमण एक बार फिर से पलटवार करने लगा है। संक्रमण दो माह कम होने के बाद फिर बढ़ने लगा है, स्कूलों के विद्यार्थी सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। बुधवार को आई रिपोर्ट में भट्टूकलां के निजी स्कूल के प्रिंसिपल व 12 छात्रों समेत 24 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। भट्टूकलां के निजी स्कूल के विद्यार्थी पहले भी कोरोना संक्रमित मिले थे। भट्टूकलां स्वास्थ्य विभाग ने स्कूल के अन्य विद्यार्थियों के सैंपल लिए।
विज्ञापन

बता दें कि स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक फतेहाबाद के भाटिया कॉलोनी निवासी महिला, गांव शेखुपुरा की युवती, जाखल निवासी एक ही परिवार के चार लोग, टोहाना के नेहरू मार्केट निवासी बुजुर्ग, टोहाना के निजी स्कूल का छात्र, भट्टूमंडी निवासी युवक, गांव बनमंदोरी निवासी युवक संक्रमित मिला है। जिले में बुधवार को 6 मरीज ठीक हुए हैं। कोरोना सक्रिय मरीजों की संख्या 159 हो गई है। जिले में अब तक 4945 केस मिल चुके है। इसके अलावा 4664 मरीज ठीक हुए हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने लिए एक हजार सैंपल
केस बढ़ने के साथ स्वास्थ्य विभाग ने सैंपलिंग भी बढ़ा दी है। बुधवार को जिले में 1057 कोरोना सैंपल लिए गए है। लैब से 1649 सैंपलों की रिपोर्ट आने का इंतजार है।
विज्ञापन

231 लोगों को लगाया गया टीका
स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना टीकाकरण के लिए 9 सेशन लगाए। यहां पर 152 बुजुर्गों ने वैक्सीन की पहली डोज लगवाई। जिले में 200 लोगों को पहली और 31 को दूसरी डोज लगाई गई। 6 स्वास्थ्य कर्मियों को पहली, 10 फ्रंटलाइन वर्कर्स को पहली और 7 को दूसरी, गंभीर बीमारी से पीड़ित 32 लोगों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें