फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: 23 और स्कूल पीएमश्री, विभाग ने मांगे आवेदन, 14 को पहले मिल चुका दर्जा

Thu, 27 Mar 2025 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में पीएमश्री राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल फतेहाबादसंवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। शिक्षा मंत्रालय ने जिले के 23 सरकारी स्कूलों को पीएमश्री का दर्जा देने के लिए आवेदन मांगे हैं। समग्र शिक्षा विभाग ने भूना के 3, फतेहाबाद के 6, जाखल के 3, रतिया के 2 और टोहाना के 9 स्कूलों से आवेदन मांगे हैं।
विज्ञापन


अहम बात यह है कि खंड नागपुर और भट्टूकलां से एक भी स्कूल से आवेदन नहीं मांगा है। तीन स्कूल ऐसे हैं जिन्हें मॉडल संस्कृति का पहले दर्जा मिला है। इन स्कूलों को शुक्रवार तक आवेदन करना होगा। इसके बाद विभाग इन स्कूलों को पीएमश्री का दर्जा देने की प्रक्रिया शुरू करेगा। शिक्षा विभाग पहले दो चरणों में जिले के 14 स्कूलों को पीएमश्री का दर्जा दे चुका है। अभी तक पांच स्कूलों को ही सीबीएसई से मान्यता मिली है और 9 स्कूलों की प्रक्रिया जारी है। इस सत्र में पांच पीएमश्री स्कूलों में सीबीएसई पैटर्न पर पढ़ाई शुरू हो जाएगी। इससे पहले 6 मॉडल स्कूल सीबीएसई पैटर्न पर चल रहे हैं।

-

जिले के इन स्कूलों से पीएमश्री के लिए मांगे गए हैं आवेदन

खंड स्कूल

भूना राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गोरखपुर

भूना राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, धौलू

भूना राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भूना शहर

फतेहाबाद राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, झलनियां

फतेहाबाद राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अयाल्की

फतेहाबाद राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बीघड़

फतेहाबाद राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, दरियापुर

फतेहाबाद राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भिरड़ाना

फतेहाबाद राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल, फतेहाबाद

जाखल राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, म्योंदकलां

जाखल राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, चांदपुरा

जाखल राजकीय माडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जाखलमंडी

रतिया राजकीय माडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रतिया शहर

रतिया राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रतिया शहर

टोहाना राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, समैन

टोहाना राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, चंदड़कलां

टोहाना राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कुलां

टोहाना राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, आंकावाली

टोहाना राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल, इंदाछोई

टोहाना राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जमालपुर शेखां

टोहाना राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अमानी

टोहाना राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, टोहाना मंडी शहर

टोहाना राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, टोहाना शहर

-

पहले चरण के पांच स्कूलों को मिल चुकी सीबीएसई से मान्यता

शिक्षा विभाग ने खंड स्तर पर पहले चरण में पांच स्कूलों को पीएमश्री का दर्जा दिया था। जिसमें खंड फतेहाबाद के राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल फतेहाबाद को, खंड नागपुर के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल नागपुर को, खंड रतिया के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, लांबा को, टोहाना के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल गाजूवाला और भट्टूकलां के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल शेखूपुर दड़ौली को सीबीएसई से मान्यता मिल चुकी है। भूना के राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल भूना और जाखल के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, शक्करपुरा को अभी तक मान्यता नहीं मिली है।
विज्ञापन


-

दूसरे चरण में इन स्कूलों को मिला है पीएमश्री का दर्जा

खंड स्कूल

भट्टूकलां राजकीय कन्या हाई स्कूल, भट्टूकलां

भूना राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल बैजलपुर

फतेहाबाद राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, धांगड़

जाखल मंडी राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जाखल

नागपुर राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हिजरावां खुर्द

रतिया राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रत्ताखेड़ा

टोहाना राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, टोहाना

-

जिले के 23 सरकारी स्कूलों को पीएमश्री का दर्जा देने के लिए आवेदन मांगे गए हैं। पोर्टल पर इन स्कूलों को आवेदन करना होगा। अगर ये स्कूल शर्तें पूरी करेंगे तो इन्हें दर्जा मिल जाएगा। विभाग की तरफ से इन स्कूलों को बजट भी जारी होगा।
विज्ञापन


- संगीता बिश्नोई, जिला शिक्षा अधिकारी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें