जिला में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। वहीं कोरोना के मरीजों के ठीक होने का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। शुक्रवार को जिले में देर सायं तक 22 कोरोना के मरीज मिले। इनमें रतिया के पांच बैंक कर्मी, वार्ड 11 और सात से 7 केस सामने आए। वहीं फतेहाबाद से दो टीचर के अलावा टोहाना व भट्टूकलां से भी कोरोना के पॉजिटिव मरीज मिले है। जिले में कुल मरीजों का आंकड़ा 340 हो गया है। आब तक 201 मरीज ठीक हो चुके हैं।
डॉक्टर का बेटा संक्रमित, अस्पताल बंद
फतेहाबाद के मॉडल टाऊन में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। व्यक्ति के पिता का हिसार रोड पर निजी अस्पताल है। व्यक्ति खुद व्यवसायी है। व्यक्ति की कोई ट्रेवल हिस्ट्री सामने नहीं आई है। स्वास्थ्य विभाग ने सुरक्षा के तौर पर एक बार अस्पताल को बंद कर दिया है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग संपर्क में आए लोगों के सैंपल लेगा।
पांच लोगों ने दी कोरोना को मात
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक पांच लोगों ने कोरोना को मात दी है। फतेहाबाद से डॉ.अंशुल मेहता, मोनू, मनोज, पूनम का आइसोलेट समय पूरा हो गया है। इसके अलावा टोहाना के आशु गोयल को अग्रवाल धर्मशाला के कोविड सेंटर से डिस्चार्ज किया गया है।