भूना के लहरिया गांव में अवैध कनेक्शन काटती जन स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद
भूना। जनस्वास्थ्य विभाग ने गांव लहरिया में विशेष अभियान चलाकर पेयजल के 22 अवैध कनेक्शन काटे हैं। इसकी कमान विभाग ने बीआरसी राकेश कुमार के नेतृत्व में दो टीमों को दी है।
यह टीमें नियमित अंतराल पर अवैध पेयजल कनेक्शनों का पता लगाने के साथ कार्रवाई भी कर रही हैं। जनस्वास्थ्य विभाग को जांच के दौरान एक ही मकान में टीम को दो से तीन पेयजल के कनेक्शन मिले हैं। जनस्वास्थ्य विभाग ने खाली प्लाॅटों में अवैध तौर पर किए गए कनेक्शन भी काटे हैं। इसके अलावा इनको कानूनी कार्रवाई के लिए नोटिस भी दिया गया है।
अवैध कनेक्शनों की वजह से विभाग को राजस्व में नुकसान होने के साथ-साथ पानी का प्रेशर भी कम हो रहा है। इससे पानी के असमान वितरण का मुख्य कारण बन रहे हैं। आपूर्ति का प्रेशर बढ़ाने के लिए विभाग को मोटरों की क्षमता बढ़ानी पड़ती हैं। इस बारे में सीएम विंडो में शिकायत भी दी गई थी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उनके घरों में पीने का पानी उपलब्ध नहीं हो रहा है। जबकि पीछे कई घरों में अवैध कनेक्शन के माध्यम से सब्जियां लगाई जा रही हैं।