अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। अशोक नगर स्थित सेवा भारती बाल संस्कार केंद्र में वीरवार को बच्चों और संरक्षक मंडल ने पुलवामा हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर संरक्षक मंडल ने मोमबत्ती जलाकर व दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना की। सेवा भारती के सदस्यों ने कहा कि पुलवामा अटैक पाकिस्तान व आतंकियों की कायरता को दर्शाता है। भारत सरकार आतंकियों का सफाया करने के लिए कड़े कदम उठाए। इस अवसर पर विश्वनाथ मुंजाल, देवेंद्र रावत, सुल्तान पंवार, पारस जैन स्टाफ सदस्य मौजूद थे।