फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएम कालेज में शेष बची सीटों पर 31 तक होंगे दाखिले

विज्ञापन
विज्ञापन
एमएम कॉलेज में शेष बची सीटों पर 31 तक होंगे दाखिले
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। मनोहर मैमोरियल कालेज में यूजी कक्षाओं दाखिला लेने से वंचित रहे विद्यार्थियों को हॉयर एजुकेशन हरियाणा द्वारा एक ओर मौका दिया गया है। एमएम कालेज में रिक्त रह गई कुछ सीटों पर दाखिले के लिए 31 अगस्त तक आवेदन किया जा सकता है। कॉलेज प्राचार्य डॉ. गुरचरण दास ने बताया कि बीएससी कंप्यूटर साइंस, बीएससी मेडिकल, बीएससी नॉन मेडिकल, बी.कॉम, बी.लिब., एमएससी मैथ, एमएससी कैमिस्ट्री, एमएससी फिजिक्स, डिप्लोमा इन फैशन डिजाइनिंग, एमए हिन्दी, एमए इंग्लिश व एमए इकनॉमिक्स में विद्यार्थी दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बीकॉम एडिड में 80 सीटों में से 75 सीटों पर, बीकॉम सेल्फ फाइनेंसिंग की 290 में से 197, बीए पंजाबी में 40 में से 38, बी.लिब. की 40 में से 10, बीएससी नॉन मेडिकल की 140 में से 73, बीएससी कम्प्यूटर साइंस की 60 में से 37 सीटों पर दाखिले हो चुके हैं। इसके अलावा बीएससी मेडिकल में 60 में से 54, फैशन डिजाइनिंग में 40 में से 23, एमए हिन्दी में 40 में से 14, एमए इकनॉमिक्स में 40 में से 24, एमए इंग्लिश की 50 में से 19, एमएससी फिजिक्स की 40 में से 30, एमएससी कैमिस्ट्री की 40 में से 32 व एमएससी मैथ की 40 में से 21 सीटों पर दाखिले हो चुके हैं। शेष बची हुई सीटों पर 31 अगस्त तक दाखिले दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इन सीटों पर दाखिले पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें