फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला में नए रूप में होगी राहगीरी, रविवार 13 मई को पुलिस लाईन में होगा आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद।
जिला में इस बार नए स्वरूप में राहगीरी कार्यक्रम का आयोजन होगा। विभिन्न गांवों के बीच रस्साकस्सी मुकाबले, मटका रेस, थ्री लैग रेस तथा फुटबाल मैच का आयोजन इस बार की राहगीरी को रोचक बनाएगा। उपायुक्त डॉ. हरदीप सिंह व पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने बताया कि 13 मई रविवार को प्रात: 6 बजे से आरंभ होने वाले राहगीरी कार्यक्रम के दौरान धांगड, भोडिय़ा खेडा, बनगांव, धारनियां व बरसीन गांवों के बीच रस्साकस्सी का मुकाबला आकर्षण का केंद्र रहेगा। यह मुकाबला महिला व पुरुष वर्ग में आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही थ्री लैग रेस व महिला वर्ग में मटका रेस का आयोजन भी बेहद रोचक होगा। राहगीरी के दौरान फतेहाबाद पुलिस तथा गांव भोडिय़ा खेडा के बीच फुटबाल मैच का भी आयोजन होगा।
विज्ञापन

मताना गुरुकुल के छात्र प्रस्तुत करेंगे योग विधाएं
राहगीरी कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर डीएसपी रविंद्र तोमर की अध्यक्षता में शुक्रवार को बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस बार विभिन्न मुकाबलों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा योग विधाओं का प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कार भी दिए जाएंगे। राहगीरी कार्यक्रम में डीएवी स्कूल तथा बाल भारती इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अभी तक जिला में राहगीरी कार्यक्रम बेहद सफलतापूर्वक आयोजित किए गए है। इस बार राहगाीरी को और अधिक रोचक बनाने के लिए कार्यक्रमों में फेर बदल किया गया है। इसको लेकर खेल विभाग, स्वास्थय विभाग, शिक्षा विभाग तथा राजस्व विभाग को भी जरूरी दिशा निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें