फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस की चपेट में आने से युवा इलैक्ट्रिशियन की मौत, बस चालक मौके से फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भूना।
भूना-हिसार मार्ग पर गांव बैजलपुर व दहमान के बीच हरियाणा रोडवेज की हिसार डिपो की बस की चपेट में आने से मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गई। घटना के बाद बस चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। मृतक इलेक्ट्रिक मैकेनिक था और दहमान से वापिस भूना लौट रहा था। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार भूना के वार्ड नंबर-11 निवासी 25 वर्षीय सुनील कुमार पुत्र महाबीर सोनी इलेक्ट्रिक मैकेनिक था, जो रविवार दोपहर को मोटरसाइकिल पर सवार होकर दहमान से भूना की ओर आ रहा था। इसी दौरान हिसार से भूना की ओर आ रही हरियाणा रोडवेज डिपो हिसार की बस ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के दौरान बाइक चालक सड़क के बीचोंबीच जा गिरा और काफी खून बह गया। राहगीरों ने युवक को लहूलुहान अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भूना में पहुंचाया। किंतु अत्यधिक खून बहने व स्थिति नाजुक होने के कारण चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया। अंग्रोहा पहुंचते ही युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क हादसे में मृत सुनील अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था। पूरे परिवार के पालन-पोषण की जिम्मेवारी सुनील के कंधों पर थी। चलता फिरता इलेक्ट्रिक मैकेनिक जो कुछ भी कमाता, उसी से परिवार का गुजर बसर हो रहा था। इतना की नहीं, 25 वर्षीय सुनील का 3 वर्षीय बेटा भी है और पत्नी गर्भवती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें