फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भट्ठा मालिकों व भट्ठा मजदूरों में न्यूनतम वेतन को लेकर हुआ समझौता

विज्ञापन
विज्ञापन
भट्ठा मालिकों व भट्ठा मजदूरों में न्यूनतम वेतन को लेकर हुआ समझौता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
भट्ठा मजदूरों को न्यूनतम वेतन देने को लेकर लाल झंडा भट्ठा मजदूर यूनियन व भट्ठा मालिक एसोसिएशन के बीच समझौता हो गया है। भट्ठा मजदूर यूनियन द्वारा फतेहाबाद श्रम अधिकारी को अपनी मांगों को लेकर गत 5 मार्च को मांग पत्र सौंपा गया था और भट्ठा मजदूरों ने श्रम अधिकारी कार्यालय पर धरना दिया। श्रम अधिकारी ने मांगों के निपटान को लेकर 16 मार्च तक का समय दिया था। दोनों पक्षों को बातचीत के लिए बुलाया गया। श्रम व समझौता अधिकारी की मध्यस्थता में दोनों पक्षों में देर रात तक लंबी खींचतान के बाद समझौता हो गया।
विज्ञापन

इस मौके पर लाल झंडा भट्ठा मजदूर यूनियन की ओर से राज्य उपप्रधान का. सुरेश कुमार पूर्व जिला पार्षद, राज्य सचिव जगतार सिंह पूर्व सरपंच, जिला प्रधान मदन सिंह, जिला सहसचिव नरसी सिंह, कमेटी सदस्य रूप सिंह, सुरेश कुमार तथा भट्ठा मालिक एसोसिएशन की ओर से जिला प्रधान ओपी बंसल पूर्व चेयरमैन, महासचिव पवन कुमार गर्ग, उपप्रधान सुदर्शन मोदी, सचिव नवीन चोपड़ा, कमेटी सदस्य राजकुमार जिंदल शामिल हुए। समझौते के अनुसार न्यूनतम वेतन पथेर 581 रुपये प्रति हजार, ईंट टाइल 610 रुपये प्रति हजार, भराई खच्चर रेहड़ी व ट्रैक्टर द्वारा 194 रुपये प्रति हजार, निकासी 197 रुपये प्रति हजार, फंदी 335 रुपये प्रति फंदी, लोडिंग-अनलोडिंग 92 रुपये प्रति हजार व जलाई वाला, जलाई मिस्त्री व बेलदार को 10 हजार रुपये प्रति महीना रेट तय हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें