फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन भट्टू में नही हुई सरसों की सरकारी खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भट्टूकलां।
भट्टूकलां में सरसों की सरकारी खरीद में पहले दिन कोई खरीद नहीं हुई। किसी भी किसान ने सरसों बेचने के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया। मार्केट कमेटी सचिव दिलावर सिंह बैनिवाल ने बताया कि सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य 4000 रुपये प्रति क्विंटल पर सरसों की खरीद की जाएगी। सरसों खरीद के लिए अलग- अलग गांवों के दिन निश्चित किए गए है। जिसके तहत 15 मार्च को भट्टूमण्डी व भट्टू गांव की खरीद होनी थी। लेकिन किसी किसान ने रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया। इसी तरह 16 मार्च को सूलीखेड़ा व शेखुपुर दड़ौली, 17 मार्च को ढ़ाण्ड व बनगांव, 19 मार्च को किरढ़ान व मेहूवाला, 20 मार्च को ढिंगसरा व सिरढ़ान, 21 मार्च को पीलीमन्दोरी व बनमन्दोरी, 22 मार्च को दैयड़ व रामसरा, 13 मार्च को जाण्डवाला बागड़, ढ़ाबीकलां व ढ़ाबीखुर्द, 24 मार्च को खाबड़ाकलां व खाबड़ा खुर्द, 26 मार्च को ठूईयां व गदली के किसानों की सरसों खरीद की जाएगी। उन्होंने बताया कि सरसों को सरकारी रेट पर बेचने के लिए किसानों को को-आपरेटिव मार्केटिंग सोसायटी भट्टू मंडी में अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी है। हल्का पटवारी द्वारा प्रमाणित गिरदावरी की प्रति जिसमें खाता, खतोनी संख्या के साथ यह भी दर्शाया गया हो कि किसान ने अपनी जमीन में कितनी सरसों की बुआई की है। उन्होंने बताया कि किसान अपना बैंक खाता नम्बर, आईएफएससी कोड, बैंक का नाम अपने साथ लाएं ताकि सरसों के मूल्य की अदायगी उनके खाते में भेजी जा सके। पहचान हेतु किसान अपना स्वयं सत्यापित आधार कार्ड या राशन कार्ड या वोटर कार्ड, या किसान क्रेडिट कार्ड की प्रति अपने साथ लाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें