अमर उजाला ब्यूरो
भट्टूकलां। भट्टू पुलिस ने एक गांव की महिला की शिकायत पर गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत लैब इंचार्ज के खिलाफ छेड़खानी का केस दर्ज किया है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह वीरवार को गांव में स्थित पीएचसी में खून जांच करवाने गई थी। जहां पर लैब इंचार्ज उमेश कुमार ने बुरी नियत से उसका हाथ पकड़ लिया। महिला ने बताया कि इससे पहले भी वह कई बार ऐसी बातें कर चुका है। महिला ने घटना के बारे में अपने परिजनों को बताया। जिसके बाद इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी कपिल कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत पर उमेश के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।