अमर उजाला ब्यूरो
रतिया।
गांव घासवा निवासी कुलदीप सिंह को रतिया पुलिस ने 650 ग्राम चूरापोस्त सहित काबू किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि युवक नशा तस्करी का काम करता है, जो कि आज अपने बाइक से टोहाना रोड की ओर जा रहा है। पुलिस ने सूचना के आधार पर उसके बाइक को रोककर उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से चूरापोस्त बरामद कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। वही पुलिस ने शहर के टिब्बा कालोनी निवासी एक युवक वासुदेव को 72 बोतल अवैध शराब सहित पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने मिली सूचना के आधार पर टोहाना रोड स्थित भूना कैचियो के पास नाकेबंदी कर रखी थी की सामने से आ रही इयान कार को देखकर रूकने का इशारा किया लेकिन वह गाड़ी को वापस मोड़ने लगा जिस पर पुलिस ने उसे रोककर काबू कर लिया और गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें 72 बोतल अवैध शराब बरामद हुई।