फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व पार्षद पर कैंटर यूनियन में जबरन उगाही करने का आरोप, कैंटर चालक ने पुलिस को दी शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व पार्षद पर कैंटर यूनियन में उगाही का आरोप
विज्ञापन

फतेहाबाद।
कैंटर यूनियन के एक चालक ने यूनियन के प्रधान रहे और पूर्व पार्षद पर उससे जबरन उगाही करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में चालक ने पुलिस को शिकायत की है। चालक राजेंद्र सिंह ने बताया कि कैंटर चालक पशु मेले पर लोडिंग के लिए वाहन खड़े करते हैं। उसका आरोप है कि यूनियन का पदाधिकारी पूर्व पार्षद सुभाष पपिया भाजपा से है और जबरन वसूली करता है। राजेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि उसने पैसे देने से इंकार किया तो उससेे धक्काशाही की जाती है और पशु मेले में गाड़ी नहीं लगने दी जाती। उसने आरोप लगाया कि मामले की शिकायत जब एसपी को दी गई तो प्रधान सतपाल सिंह, सुभाष पपिया ने उसे कैंटर यूनियन में पंचायत के लिए बुलाया और उससे मारपीट की। उसका यह भी आरोप लगाया कि उक्त पूर्व पार्षद ने उसकी जेब से 36 हजार रुपये निकाल लिए। इस बारे में थाना कार्यकारी प्रभारी जगदीश सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है। आगे की कार्रवाई जांच के बाद की जाएगी। इस बारे में बात करने के लिए जब कैंटर यूनियन के पदाधिकारी सुभाष पपिया से बात करने का प्रयास किया गया तो उनका नंबर कवरेज एरिया से बाहर था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें