फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार रोड़ पर सफाई व्यवस्था चर्मराई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हिसार रोड पर जगह-जगह फैला कचरा
भट्टूकलां।
हिसार रोड पर जगह-जगह कूड़े कचरे के ढेर पड़े हैं, जो सरेआम स्वच्छता अभियान को ग्रहण लगा रहे हैं। इस बारे में हिसार रोड पर हुडा विभाग की मार्केट के दुकानदारों आत्माराम गोयल, रघुवीर सोनी, अशोक, पींटू, अमित, पटेल, सत्यनारायण, पवन वर्मा आदि ने बताया कि यहां हुडा विभाग ने सफाई के लिए ठेका दिया है। यहां लगभग पिछले 20 दिनों से कोई सफाई कर्मचारी नहीं आ रहा है। कचरों के ढेर पर गंदगी से मच्छर मक्खी आदि पनप रहे हैं। जिससे बीमारी फैलने की आशंका है। दुकानदारों का कहना है कि वे पिछले तीन सप्ताह से सड़क पर दुकानों के आगे सफाई कर देते हैं, लेकिन कूड़े के ढेर को हटाने की उनके पास कोई व्यवस्था नहीं है। व्यापारियों ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। इस बारे में सफाई ठेकेदार रतन लाल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि यह जगह हुडा विभाग में नहीं आती होगी, वरना यहां सफाई हो जाती। फिर भी कहीं कोई चूक हुई है, तो कार्रवाई की जाएगी।
17
हिसार रोड़ पर जगह- जगह लगे कचरे के ढेर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें