फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में ठंड ने तोड़े रकिर्ड, न्यूनतम तापमान गिरकर 1.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। जिले में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रविवार को ठंड के कारण सारे रिकार्ड टूट गए। सुबह बर्फीली हवाएं चलने से लोग कंपकंपाते नजर आए। यही हाल शाम को 7 बजे शुरू हो गया। रविवार फतेहाबाद में मौसम का सबसे ठंडा दिन रहा। यहां न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री तथा अधिकतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पिछले कई दिनों से क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शाम 7 बजे से लेकर सुबह 9 बजे तक शीत लहर चलने से जनजीवन अस्त व्यस्त होकर रह गया है। हालांकि सुबह 9 बजे के बाद दिनभर तेज धूप से राहत मिल रही है। इस ठंड का सबसे ज्यादा विपरीत असर बुजुर्गों व बच्चों पर पड़ रहा है। शाम ढलते ही बच्चे व बुजुर्ग घरों में दुबक जाने को मजबूर हो जाते हैं तथा बाजार में भी रोनक गायब हो जाती है। अब तक स्कूली बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल जा रहे हैं। शिक्षा विभाग ने ठंड को देखते हुए 1 जनवरी से सभी सरकारी व निजी स्कूलों में छुट्टियां घोषित कर दी हैं। अब स्कूल 16 जनवरी को ही खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह ठंड गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद मानी जा रही है। रातभर शीत लहर चलने से गेहूं की फसल का तना मजबूत हो रहा है तथा इसका फल भी मजबूत हो रहा है। कृषि उप निदेशक डा. बलवंत सिंह सहारण ने इसकी पुष्टि की है। जबकि सब्जियों के लिए यह ठंड नुकसानदायक है। क्षेत्र के गांव अलालवास, मगावाली, हासंगा, भूथन, माजरा, हरिपुरा, दिवाना, साधनवास सहित अनेक गांवों में रविवार को खेतों में पाला पड़ा। यहां पर पानी का भी जमाव हो गया। इन गांवों में टमाटर, गोभी, पालक, मैथी की फसल है जो पाले से प्रभावित हो रही है। रविवार को भयानक ठंड पड़ने न्यूनतम तापमान गिरकर केवल 1.6 डिग्री पर रह गया।
दिनांक न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान
30 दिसंबर 1.6 24.0
29 दिसंबर 2.4 20.8
28 दिसंबर 3.4 18.8
27 दिसंबर 3.7 19.3
26 दिसंबर 4.7 20.3
25 दिसंबर 9.7 20.3
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें