फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केन्द्र पर किसानों ने सुना पीएम का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि विज्ञान केंद्र पर किसानों ने सुना पीएम का संदेश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
कृषि विज्ञान केंद्र फतेहाबाद द्वारा केंद्रीय कृषि एवं कल्याण मंत्रालय की ओर से आयोजित राष्ट्रीय कृषि उन्नति मेला, पुसा नई दिल्ली का सीधा प्रसारण का आयोजन केंद्र पर किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस राष्ट्रीय कृषि उन्नति मेला का उद्घाटन किया और किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुणी करने का हर सफल किया जाएगा। इसके लिए सभी राज्यों के कृषि विश्वविद्यालय एवं कृषि विज्ञान केंद्र को कार्य करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने देश के सभी किसानों तक मृदा स्वास्थ्य कार्ड पहुंचाने पर जोर दिया। इससे न केवल पैदावार में बढ़ोतरी हुई है बल्कि किसानों की आय में बढ़ोतरी के साथ खाद की बचत और मृदा का स्वास्थ्य सुधरा है। कृषि विज्ञान केन्द्र फतेहाबाद पर 100 से अधिक किसानों ने कृषि मेले का सीधा प्रसारण देखा और कृषि एवं कृषि से संबंधित उपकरण व इससे जुड़े व्यवसाय के बारे में जानकारी ग्रहण की। कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों ने अपने विषय से संबंधित जानकारी किसानों को प्रदान की। इसमें डा. सरदूल मान ने गेहूं व सब्जी में सूत्रकृमि के प्रबंधन के बारे में जानकारी दी। डा. संतोष कुमार सिंह ने फसलों में पोषक तत्वों के प्रबंधन के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें