फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस समस्या को लेकर भूना में विद्यार्थियों ने किया रोड जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बस समस्या को लेकर भूना में विद्यार्थियों ने किया रोड जाम
विज्ञापन

फतेहाबाद । बसों की कमी और चालकों की मनमानी के खिलाफ सोमवार को विद्यार्थियों का गुस्सा फूट पड़ा और विद्यार्थियों ने नहला के पास हिसार-भूना रोड पर जाम लगा दिया। इस जाम के चलते इस रूट पर यातायात काफी प्रभावित हुआ। प्रदर्शनकारी छात्र राजेश कुमार, अमित कुमार, सुरेंद्र, मोहित व महेंद्र सिंह आदि का आरोप था कि सरकार द्वारा भूना-हिसार मार्ग पर 17 बसें लगाई गई हैं, किंतु रोडवेज चालकों की मनमानी के चलते केवल पांच बसें ही चलाई जा रही हैं। ये बसें भी अपने निर्धारित समय पर नहीं चलाई जा रही, जिसके चलते विद्यार्थी अपने शिक्षण संस्थानों पर समय पर नहीं पहुंच पाते हैं। शेष बसेें केवल सरकारी रिकार्ड व फाइलों में ही चल रही हैं। बसों के अभाव के कारण विद्यार्थियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उधर रोड जाम की सूचना पाकर थाना भूना इंचार्ज इंस्पेक्टर यादविंद्र सिंह पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों का बताया कि रोड़ जाम किसी समस्या का हल नहीं हो सकता। बाद में उन्होंने छात्रों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें