फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरपालिका के कनिष्ठ अभियंता व मुख्य लेखाकार के साथ पार्षद प्रतिनिधि द्वारा हाथापाई

विज्ञापन
विज्ञापन
नप के जेई व मुख्य लेखाकार के साथ पार्षद प्रतिनिधि द्वारा हाथापाई का आरोप, दोनों पक्षों ने दी शिकायत
विज्ञापन

आरोपी पर मुकदमा दर्ज नहीं होगा तब तक कार्यालय में कलम छोड़ व शहर में झाडू छोड़ हड़ताल कायम रहेगी
पार्षद प्रतिनिधि के खिलाफ जमकर रोष प्रदर्शन एवं नारेबाजी

अमर उजाला ब्यूरो
भूना।
नगरपालिका के कनिष्ठ अभियंता व मुख्य लेखाकार के साथ वार्ड नंबर 14 के पार्षद प्रतिनिधि द्वारा हाथापाई करने, जान से मारने की धमकी देने व सरकारी काम में बाधा पहुंचाने तथा सरकारी दस्तावेज छिनने को लेकर पुलिस में शिकायत दी गई है।
शिकायतकर्ता कनिष्ठ अभियंता राजेश कुमार व मुख्य लेखाकार अनिल कुमार मित्तल ने बताया कि वार्ड नंबर 14 के पार्षद प्रतिनिधि ईश्वर गर्ग द्वारा मंगलवार को मिट्टी के बिल अदा करने को लेकर कहा सुनी हो गई। पार्षद प्रतिनिधि ने कार्यालय में नगरपालिका सचिव की मौजूदगी में अभद्र व्यवहार किया, गाली गलोच किया तथा हाथापाई करने तक आ गया। जेई का आरोप है कि पार्षद प्रतिनिधि मिट्टी डलवाने के नाम पर लाखों रुपये का बिल पास करवाने के लिए दबाव बना रहा था। लेकिन जब जेई ने मौके का निरीक्षण करने के लिए कहा तो उसके साथ मारपीट पर उतर आया। मौके पर मौजूद सचिव ने जेई को पार्षद प्रतिनिधि से बड़ी मुश्किल से छुड़ाया और दूसरे कमरे में ले गया। कर्मचारी यूनियन को जब अधिकारी के साथ मारपीट करने की जानकारी मिली तो नगरपालिका कार्यालय पर दर्जनों की संख्या में सफाई कर्मचारी भी पहुंच गए। उन्होंने पार्षद प्रतिनिधि के खिलाफ जमकर रोष प्रदर्शन एवं नारेबाजी की। कर्मचारियों ने कहा कि किसी अधिकारी के साथ दबंग बदतमीजी करेंगे तो उसे किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेंगे। इसका जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन


पार्षदों ने भी बुलाई बैठक
नगरपालिका के अधिकारियों के साथ हुई हाथापाई की नौबत के बाद भूना के पार्षद ने भी आपातकालीन बैठक बुलाई। पार्षद प्रतिनिधि के बचाव के लिए मैदान में आ गए। पार्षदों ने एक मत में कहा कि अधिकारी उनकी एक नहीं सुनते और न ही किए गए काम की राशि को अदा कर रहे हैं। इसलिए नगरपालिका के जेई की कार्यप्रणाली से सभी पार्षद परेशान हैं। इसलिए जब मिट्टी बिल को लेकर बातचीत की तो वह आगबबूला हो गया। उन्होंने अधिकारियों के साथ मारपीट के सभी आरोप निराधार एवं मनघड़ंत बताए हैं। इस अवसर पर चेयरपर्सन प्रतिनिधि मेवा सिंह वाल्मीकि, डाक्टर कशमीरी लाल कंबोज, ओमप्रकाश कंबोज, अनिल नढ़ा, प्रवीन जैन, नरेंद्र बागड़ी, पार्षद प्रतिनिधि पवन कुमार, प्रहलाद सिंह, बिट्टू, अतूल सोनी का मामला है। इसलिए अधिकारियों के साथ जो भी हुआ है। उसका मिल बैठकर हमें समाधान आपस में निकालना चाहिए।

पुलिस में दी एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत
नगरपालिका के सचिव सुरेंद्र कुमार ने अपने अधीनस्थ जेई के साथ हुए हाथापाई मामले को लेकर पुलिस में लिखित शिकायत दी है। जेई राजेश कुमार के साथ पार्षद प्रतिनिधि ने हाथापाई, जान से मारने की धमकी, सरकारी कार्य में बाधा व सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज करने हेतू दरखास्त दी है। उधर पार्षद प्रतिनिधि ईश्वर गर्ग ने भी राजेश जेई व अनिल मित्तल पर शिकायत देकर अभद्र व्यवहार करने व बिल अदा न करने का आरोप लगाया है।

फैसला न होने तक कार्य नहीं होगा
नगरपालिका यूनियन ने ऐलान किया है कि जब तक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं होगा तब तक कार्यालय में कलम छोड़ व शहर में झाडू छोड़ हड़ताल रहेगी। इस दौरान कोई भी घटना घटेगी तो पुलिस प्रशासन जिम्मेवार होगा।
विज्ञापन


क्या कहते हैं एसएचओ :
थाना प्रभारी राजेश कुमार कमांडो ने बताया कि नगरपालिका के सचिव की तरफ से जेई राजेश कुमार के साथ मारपीट करने की शिकायत दी गई है। उधर पार्षद प्रतिनिधि ने भी अधिकारी कर्मचारियों पर शिकायत दर्ज करवाई है। दोनों ही पक्षों को थाने में तलब किया गया है। दोनों ही पक्षों को बुलाकर मामले की जांच की जाएगी।

19
अधिकारियों के खिलाफ हाथापाई की सूचना मिलने के बाद विरोध प्रदर्शन करती नगरपालिका यूनियन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें