फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जूडो, कराटे व ताइक्वांडो में 200 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Mon, 11 Aug 2025 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
जिला स्तरीय प्रतियोगिता के दौरान कराटे की प्रतियोगिता में दम खम दिखाते ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
सोमवार को जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हुआ। इन प्रतियोगिताओं में जिले के 6 खंडों के स्कूलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। पहले दिन जूडो, कराटे और ताइक्वांडो की पुरुष वर्ग की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। मंगलवार को महिला वर्ग की प्रतियोगिताएं होंगी।
विज्ञापन


ये प्रतियोगिताएं 29 अगस्त तक चलेंगी। इस दौरान एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, बास्केटबॉल, वॉलीबाल और हैंडबॉल आदि का आयोजन किया जाएगा। सोमवार को आयोजित तीनों खेलों में करीब 200 बच्चों ने भाग लिया। इस अवसर पर डीपीई गौरीशंकर साहू, प्रवक्ता मदन गोपाल आर्य,प्रमोद कौशिक, आचार्य इन्द्रजीत, अमित कुमार, मनोज, सुनील आदि मौजूद रहे।

खंडस्तरीय के बाद अब शुरू हुई जिलास्तरीय

शिक्षा विभाग की ओर से 24 जुलाई से ब्लॉकस्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू करवाई गई थी, जिनका समापन 8 अगस्त हुआ था। सोमवार से विभाग की ओर से जिलास्तरीय प्रतियोगिताएं शुरू करवाई गई हैं।
विज्ञापन




कराटे में ये रहे विजेता

अंडर 17 की कराटे प्रतियोगिता में 35 किलोग्राम में यश चौहान, 40 किलोग्राम में जतिन, 45 किलोग्राम में मयंक सोनी, 50 किलोग्राम में जसकरण, 54 किलोग्राम में लखन, 58 आकाशदीप, 62 किलोग्राम में मुकेश, 66 किलोग्राम में मान विजेता बने। इसी तरह 70 किलोग्राम में कुनाल, 74 किलोग्राम में तजिंद्रर, 78 किलोग्राम में पुनित, 82 किलोग्राम में तेजस प्रथम रहे। अंडर 19 की कराटे प्रतियोगिता में 35 किलोग्राम में लवदीप, 40 किलोग्राम में आयुष, 45 किलोग्राम में वंशुल, 50 किलोग्राम में दिपांशु विजेता बने। 54 किलोग्राम में प्रिंस, 58 किलोग्राम में अभिषेक, 62 किलोग्राम में सौरभ, 66 किलोग्राम में लविश, 70 किलोग्राम में विनीत, 74 किलोग्राम में पंकज, 78 किलोग्राम में पारस, 82 किलोग्राम में उमेश प्रथम रहे।



जूडो में रहे विजेता

अंडर 17 की जूडो प्रतियोगिता में 40 किलोग्राम में आशीष, 45 किलोग्राम में सुमित, 50 किलोग्राम में अरमान, 55 किलोग्राम में मोनू, 60 किलोग्राम में धीरज, 66 किलोग्राम में संदीप, 73 किलोग्राम में पंकज, 81 किलोग्राम में मुकेश, 90 किलोग्राम में मुकेश प्रथम रहे। अंडर 19 की जूडो प्रतियोगिता में 40 किलोग्राम में आशीष, 45 किलोग्राम में कृष्णा, 50 किलोग्राम में दीपक, 55 किलोग्राम में साहिल, 60 किलोग्राम में अंकुश, 66 किलोग्राम में कृष, 73 किलोग्राम में विनीत, 81 किलोग्राम में हार्दिक, 90 किलोग्राम में उमेश प्रथम रहे।



ताइक्वांडो में रहे विजेता

अंडर 14 की ताइक्वांडो प्रतियोगिता के 25 किलोग्राम में कीर्तन, 27 किलोग्राम में अमनदीप, 29 किलोग्राम में सूरज, 32 किलोग्राम में अभिजोत, 35 किलोग्राम में तन्मय, 38 किलोग्राम में उमंग, 41 किलोग्राम में तनिष्क प्रथम रहे। अंडर 17 की ताइक्वांडो प्रतियोगिता के 35 किलोग्राम में दिपांशु, 38 किलोग्राम में प्रिंस, 41 किलोग्राम में हुस्न, 45 किलोग्राम में वंश, 48 किलोग्राम में नवदीप, 51 किलोग्राम में स्माईल, 55 किलोग्राम में नवदीप कंबोज, 59 किलोग्राम दक्ष, 63 किलोग्राम में राघव, 73 किलोग्राम में केशव प्रथम रहे। अंडर 19 की ताइक्वांडो प्रतियोगिता के 45 किलोग्राम में दिपांशु, 48 किलोग्राम में अमनदीप, 59 किलोग्राम में जसमीत सिंह, 63 किलोग्राम में सौरभ प्रथम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें