फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: फतेहाबाद में 200 लोग हैप्पी, 600 को कार्ड का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। रोडवेज निगम की ओर से अंत्योदय परिवारों को दी जाने वाली हैप्पी कार्ड योजना का लोगों को लाभ मिलना आरंभ हो गया है। फतेहाबाद जिले में अब तक 200 लोगों के हैप्पी कार्ड बन चुके हैं और 600 लोगों के कार्ड अभी पेंडिंग पड़े हैं। इनकी फिजिकल वेरिफिकेशन होने के बाद इन लोगों को भी हैप्पी कार्ड दे दिया जाएगा।
विज्ञापन


हरियाणा सरकार ने 1 लाख रुपये तक की आय वाले परिवारों के लिए हरियाणा रोडवेज की बसों में निशुल्क यात्रा देने की योजना शुरू की है। इस योजना के तहत जिले के करीब ढाई लाख लोगों को इसका लाभ मिलेगा। इस योजना का लाभ लेने वाला परिवार रोडवेज की सामान्य बसों में सालाना 1 हजार किलोमीटर तक निशुल्क सफर कर पाएंगे। योजना के लिए लाभार्थियों की पहचान परिवार पहचान पत्र पीपीपी के माध्यम से की जाएगी। हैप्पी कार्ड योजना के तहत लाभार्थी परिवार को स्मार्ट कार्ड खरीदने के लिए 50 रुपये की एकमुश्त लागत का भुगतान करना होगा। जबकि कार्ड के अन्य खर्चे सरकार उठाएगी।

अब तक 800 से अधिक लोगों ने किए हैं आवेदन
सीएससी केंद्रों पर हैप्पी कार्ड अप्लाई करवा रहे हैं। अभी तक 800 से अधिक लोगों ने आवेदन किए हैं। प्रतिदिन हैप्पी कार्ड के लिए आवेदन आ रहे हैं। सीएससी केंद्र से लाभार्थी को एक प्रिंट दिया जा रहा है। इस प्रिंट पर आगे की तिथि आ रही है। आवेदक प्रिंट, मोबाइल, आधार कार्ड और परिवार पहचान पत्र लेकर बस स्टैंड पहुंचेंगे। यहां पर ऑपरेटर आवेदक के दस्तावेज की जांच करने के बाद हैप्पी कार्ड को एक्टिवेट कर लाभार्थी को दे देंगे।
विज्ञापन




कोट
फतेहाबाद में लगातार हैप्पी कार्ड के लिए आवेदन आ रहे हैं। सीएससी सेंटर से आवेदन करवाने के बाद लोग बस स्टैंड पर आकर अपने दस्तावेज दिखाकर हैप्पी कार्ड ले सकते हैं। अब तक 200 लोगों के हैप्पी कार्ड बन चुके हैं। 600 के पेंडिंग हैं। आज भी 60 आवेदक आए थे।
विज्ञापन



-रामसिंह, डीआई, बस स्टैंड फतेहाबद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें