फतेहाबाद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तरफ से कक्षा दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू होने जा रही है। परीक्षाओं को लेकर बोर्ड ने जिले में इस बार 64 केंद्र बनाए हैं। विद्यार्थियों की सुविधा को लेकर बोर्ड की तरफ से गांव स्तर पर भी परीक्षा केंद्र बनाए हैं।
जिले में 64 केंद्रों पर कक्षा दसवीं और बारहवीं के करीब 20 हजार विद्यार्थी परीक्षा देंगे। इसमें करीब साढ़े 14 हजार विद्यार्थी सरकारी स्कूलों के हैं। परीक्षा को लेकर फतेहाबाद उपमंडल में 30, रतिया में 10 और टोहाना में 24 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिले में संवेदनशील केंद्रों में कोई भी केंद्र शामिल नहीं किया गया है। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फतेहाबाद पहले संवेदनशील केंद्र की सूची में शामिल रहा है लेकिन अबकी बार ये दाग भी मिट गया है।
स्थानीय फ्लाइंग को लेकर संशय, नहीं ली गई टीम सदस्यों की सूची
बोर्ड की तरफ से परीक्षाओं में चेकिंग को लेकर फ्लाइंग का गठन किया जाता है। इसमें डीईओ, प्रश्नपत्र, एसडीएम, डीसी उड़नदस्ते के अलावा चेयरमैन स्पेशल, सचिव स्पेशल फ्लाइंग का भी गठन होता है। इन उड़नदस्ते में टीम गठन के लिए जिला शिक्षा विभाग से शिक्षकों की सूची ली जाती है। लेकिन इस बार बोर्ड की तरफ से पिछले साल की तरह स्थानीय फ्लाइंग गठित नहीं की गई है। बोर्ड अबकी बार खुद निगरानी रखेगा।
-
70 फीसदी केंद्रों में नहीं लगे कैमरे
जिले में परीक्षा को लेकर 64 केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें अधिकतर सरकारी स्कूल हैं। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तरफ से दावा किया गया है कि परीक्षा को लेकर केंद्रों पर कैमरे लगे हैं। बोर्ड इनकी खुद निगरानी रखेगा। लेकिन असलियत ये है कि करीब 70 फीसदी केंद्रों में सीसीटीवी नहीं लगे हैं। प्राइवेट स्कूलों और कुछ ही सरकारी स्कूलों में कैमरे लगे हैं।
सरकारी स्कूलों के ये विद्यार्थी देंगे परीक्षा
कक्षा विद्यार्थी
10 वीं 8800
12 वीं 5532
-
उपमंडल रतिया में ये बनाए गए है केंद्र
- राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल अलीकां
- राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल बलियाला
- राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल हड़ोली
- राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल हसंगा
- राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल लांबा
- राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल मढ़
- भारती निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल रतिया
- राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल रतिया खंड एक और दो
- राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल रत्ताखेड़ा
-
उपमंडल टोहाना में बनाए गए हैं ये केंद्र
- राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल अकांवाली
- राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल अमानी
- राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल बुवान
- राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल बोस्ती
- राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल चंदडक़लां
- राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल चांदपुरा
- राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल दमकौरा
- मॉडल केएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल डांगरा
- राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल धारसूल कलां
- राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल गाजूवाला
- राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल जमालपुर शेखां
- राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल जाखल मंडी
- राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल कंहड़ी
- राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुलां
- राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल ललौदा
- राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल म्योंदकलां
- एनएनएस राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल पारता
- डीएन सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल समैन
- शहीद एस मेहर सिंह राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल सनियाना
- राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल शक्करपुरा
- आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल टोहाना
- राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल टोहाना
- राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल दमकौरा रोड टोहाना
-
उपमंडल फतेहाबाद में ये बनाए गए हैं केंद्र
-राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल बैजलपुर
-राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल भट्टूकलां बी 1 और बी 2
-राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल भिरड़ाना
-सिटी सीनियर सेकेंडरी स्कूल भिरड़ाना
-राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल भूना
- न्यू सनराइज सीनियर सेकेंडरी स्कूल भूना
-भारती शिक्षा सीनियर सेकेंडरी स्कूल भूना
-राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल भूथनकलां।
-राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल बीघड़।
-राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल भोडियाखेड़ा।
-राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल चिंदड़।
-राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल दरियापुर।
-राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल धौलू।
-बाल भारती स्कूल फतेहाबाद
-राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल फतेहाबाद ब्लॉक एक और दो
- ओम निवास हाई स्कूल फतेहाबाद ब्लॉक एक और दो
-राजकीय हाई स्कूल भोडिया खेड़ा बी 1 और बी 2
-एसआरके राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल गोरखपुर
-राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल हिजरावां खुर्द
-राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल जांडलीकलां
-राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल जांडवाला बागड़
-राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल खाबड़ा कलां
-राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल मोम्मदपुर रोही
-राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल नागपुर
-राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल नहला
-राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल पीलीमंदोरी
24 को बोर्ड बांटेगा परीक्षा सामग्री
बोर्ड परीक्षाओं को लेकर कक्षा बारहवीं की 27 तो दसवीं की 28 फरवरी से परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी। बोर्ड अधिकारी 24 फरवरी को परीक्षा सामग्री बांटेगे। इस दौरान निर्देश भी बोर्ड अधिकारियों की तरफ से दिए जाएंगे।
- बोर्ड परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू होने जा रही है। परीक्षाओं को लेकर 64 केंद्र बनाए गए है। शांतिपूर्वक ढंग से परीक्षाएं संपन्न करवाने का प्रयास रहेगा।
- बलवान सिंह, कार्यकारी जिला शिक्षा अधिकारी, फतेहाबाद।