फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: निर्वाचन साक्षरता स्पर्धाओं में 20 विद्यार्थियों का चयन

Mon, 23 Nov 2026 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में आयोजित इलेक्ट्रोरल लिटरेसी क्लब (ईएलसी) की जिला स्तरीय निबंध लेखन और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। दोनों प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 10-10 विद्यार्थियों का चयन किया गया है।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने बताया कि प्रतियोगिताएं चौधरी मनीराम गोदारा राजकीय महिला महाविद्यालय, भोडिया खेड़ा में आयोजित की गई थीं। इनमें जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
-
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेता
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, भूना के 12वीं कक्षा के छात्र नीरज ने पहला स्थान हासिल किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नाढोड़ी की 11वीं कक्षा की छात्रा रवीना दूसरे और भूना स्कूल की 10वीं कक्षा की छात्रा मोनिका तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

राजकीय पॉलिटेक्निक, धांगड़ की छात्रा पूनम रानी ने चौथा स्थान हासिल किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, फूल की 10वीं कक्षा की छात्रा प्रतिज्ञा पांचवें स्थान पर रही। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, फतेहाबाद के 12वीं कक्षा के छात्र प्रियांशु छठे और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जांडवाला सोत्तर की 11वीं कक्षा की छात्रा खुशी सातवें स्थान पर रही।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मताना के 11वीं कक्षा के छात्र अंकुश ने आठवां स्थान प्राप्त किया। सीएमईईई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, अहरवां की 12वीं कक्षा की छात्रा मनप्रीत कौर नौवें और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गोरखपुर की 10वीं कक्षा की छात्रा वर्षा दसवें स्थान पर रही।
-
निबंध लेखन में दीपिका प्रथम
निबंध लेखन प्रतियोगिता में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गोरखपुर की 10वीं कक्षा की छात्रा दीपिका ने पहला स्थान प्राप्त किया। चौधरी मनीराम गोदारा राजकीय महिला महाविद्यालय, भोडिया खेड़ा की छात्रा किरण दूसरे और राजकीय पॉलिटेक्निक, धांगड़ की छात्रा उमा तीसरे स्थान पर रही।
एएमएसएसएस जल्लोपुर की 12वीं कक्षा की छात्रा शिवानी चौथे और पीएमएस राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, टोहाना की 12वीं कक्षा की छात्रा मनदीप पांचवें स्थान पर रही। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मताना की 11वीं कक्षा की छात्रा कविता छठे और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सनियाना की 11वीं कक्षा की छात्रा काफी 7वें स्थान पर रही।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, खुंडन के 11वीं कक्षा के छात्र गुरवीर सिंह आठवें स्थान पर रहे। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सनियाना की 11वीं कक्षा की छात्रा संध्या नौवें और सीएमईईई राजकीय हाई स्कूल, कन्हेड़ी की 11वीं कक्षा की छात्रा कशिश कौर दसवें स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें