फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: अंबाला भेजे जाएंगे हेपेटाइटिस सी के 20 और बी के 5 सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। रोहतक पीजीआई द्वारा हेपेटाइटिस सी और बी के सैंपल लेने से मना करने के बाद मंगलवार को नागरिक अस्पताल में एक माह बाद फिर से सैंपलिंग शुरू हो गई है। मंगलवार को नागरिक अस्पताल में हेपेटाइटिस सी की जांच के लिए 20 मरीजों और बी की जांच के लिए 5 मरीजों के सैंपल लिए गए हैं। ये सैंपल अस्पताल प्रशासन अंबाला के अस्पताल में भेजेगा। यहां पर सैंपलों की जांच होगी।
विज्ञापन

जिले में करीब 150 हेपेटाइटिस सी के मरीजों और 25 हेपेटाइटिस बी के मरीजों के सैंपल रुके हुए थे। पिछले माह रोहतक पीजीआई ने सैंपल लेने से मनाकर दिया था। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने अंबाला के नागरिक अस्पताल में सैंपल भेजने की अनुमति दी है। नागरिक अस्पताल फतेहाबाद से प्रत्येक मंगलवार को रोहतक पीजीआई में हेपेटाइटिस सी और बी के 20-20 सैंपल भेजे जा रहे थे। जिले में हेपेटाइटिस सी के करीब 700 मरीजों का उपचार चल रहा है और 5200 मरीजों का उपचार पूरा हो चुका है। अब तक 7415 मरीज रजिस्टर्ड भी हो चुके हैं। हालांकि हेपेटाइटिस बी के कम ही मरीजों का यहां पर उपचार चल रहा है।

पहले निजी लैब से पौने दो साल पहले खत्म कर दिया गया अनुबंध
काला पीलिया यानि हेपेटाइटिस सी के उपचार के लिए पहले लोगों को रोहतक पीजीआई जाना पड़ता था लेकिन वर्ष 2018 में जिला मुख्यालय में उपचार शुरू किया गया। सैंपल के लिए विभाग ने निजी लैब से अनुबंध कर रखा था। विभाग मरीज को कूपन जारी करता था और लैब पर मरीज का टेस्ट फ्री होता था। लेकिन जुलाई 2022 में इस अनुबंध को खत्म करके आरटीपीसीआर लैब में शुरू करने के निर्देश दिए गए। करीब 6 माह तक यहां टेस्ट हुए लेकिन इसके बाद माइक्रोबायोलॉजिस्ट न होने के चलते यहां जांच बंद कर दी गई और रोहतक पीजीआई सैंपल भेजने शुरू किए गए। रोहतक पीजीआई ने 20-20 सैंपल भेजने के निर्देश दिए थे लेकिन अब अचानक इस पर भी रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन


जिले में ये है हेपेटाइटिस सी के मरीजों की स्थिति
कुल पंजीकृत मरीज : 7415
मरीजों का उपचार शुरू हुआ : 5650
मरीज जो उपचार पूरा ले चुके : 5200
कोट
नागरिक अस्पताल में हेपेटाइटिस सी और बी के सैंपल नियम अनुसार लिए गए है। ये सैंपल अंबाला जांच के लिए भेजे जाएंगे। सप्ताह में एक दिन ही सैंपल लिए जाएंगे। प्रतीक्षा सूची में शामिल मरीजों को बुलाकर सैंपल लिए जा रहे है।
विज्ञापन

- डॉ. मनीष टुटेजा, विशेषज्ञ, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें