फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: 20 किलो खराब आइसक्रीम और फ्लेवर करवाया नष्ट

Thu, 27 Apr 2023 10:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में आइसक्रीम फैक्टरी में सैंपल भरते स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी।
विज्ञापन
फतेहाबाद। गर्मी को देखते हुए फूड सेफ्टी एवं औषधि विभाग की टीम ने वीरवार को माजरा रोड पर स्थित एक आइसक्रीम फैक्टरी पर छापा मारा। यहां टीम को फ्रिज में रखी आइसक्रीम और फ्लेवर काफी खराब मिले। टीम ने आइसक्रीम, कुल्फी व इन फ्लेवर्स को नष्ट करवाया दिया। साथ ही अलग-अलग फ्लेवर्स की कुल्फी के सैंपल भी भरे। विक्रेता के पास मौके पर लाइसेंस भी नहीं मिला।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग के खाद्य एवं औषधि निरीक्षक डॉ. भंवर सिंह को सूचना मिली थी कि फतेहाबाद क्षेत्र में मिलावटी आइसक्रीम बेची जा रही है। कई फ्लेवर्स में गांवों में पांच रुपये की आइसक्रीम लोगों को दी जा रही है, जोकि संभव नहीं है। सूचना के आधार पर वह अपनी टीम के साथ माजरा रोड स्थित गुरु कृपा आइसक्रीम फैक्ट्री पर पहुंचे। यहां पर जांच के दौरान करीब 20 किलो आइसक्रीम ऐसी मिली जो एक्सपायर हो चुकी थी। यहां पर कई फ्लेवर ऐसे मिले, जोकि खराब निकले। कुल्फियों व आइसक्रीम को मौके पर ही टीम ने नष्ट करवा दिया। यहां पर कुल्फियों व आइसक्रीम के चार सैंपल लिए गए हैं, जिनको जांच के लिए लैब में भेजा गया है।

पिछले कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि शहर व आसपास के गांवों में पांच-पांच रुपये में आइसक्रीम व कुल्फियां बेची जा रही हैं। इनमें जो फ्लेवर मिलाए जा रहे हैं, वह मिलावटी हो सकते हैं। इसी को लेकर गुरु कृपा आइसक्रीम फैक्टरी पर छापा मारा गया और यहां पर मिली घटिया आइसक्रीम को नष्ट करवाया गया है। साथ ही चार सैंपल भी भरे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. भंवर सिंह, जिला खाद्य एवं औषधि अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें