फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 24 घंटे में 192 नए संक्रमित मरीज मिले, दो लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना केसों में लगातार उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। किसी दिन केसों की संख्या कम रहती है तो थोड़ी राहत महसूस होती है। मगर अगले ही दिन आंकड़े डराने वाले होते हैं। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक 8 लोगों की कोरोना से मौत हुई थी। वहीं शनिवार को मरने वालों की संख्या दो रही। वहीं 192 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। विभाग ने 1605 सैंपल लिए थे। ताजा आंकड़ों के मुताबिक भट्टूकलां क्षेत्र में ज्यादा केस सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को आई स्वास्थ्य विभाग रिपोर्ट के मुताबिक भट्टूकलां में 43 नए केस मिले हैं, जबकि जाखल में सिर्फ 7 केस मिले हैं, जबकि दोनों कस्बे जनसंख्या के हिसाब से लगभग समान हैं। जिले में अब तक एक लाख 87 हजार सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें 15 हजार 888 लोगों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है, जिनमें से 359 लोगों की जान भी जा चुकी है। राहत की बात यह है कि एक दिन में 331 संक्रमित स्वस्थ भी हुए हैं। जिले में 2406 संक्रमित सक्रिय हैं। इसमें से 1928 होम आइसोलेट हैं। जिले में रिकवरी रेट 82.53 तक पहुंच गया है।
इन संक्रमितों की हुई मौत
टोहाना के गांव ललौदा में 55 वर्षीय व्यक्ति की नागरिक अस्पताल में मौत हुई।
भट्टूकलां के 46 वर्षीय व्यक्ति की हिसार के निजी अस्पताल में मौत हो गई।
कहां कितने संक्रमित मिले
फतेहाबाद शहर : 43
टोहाना शहर : 11
रतिया शहर : 13
रतिया ग्रामीण : 18
भट्टूकलां : 43
बड़ोपल : 30
भूना : 27
जाखल : 07
कुल सैंपल : 1605
जिले में खाली बेडों की स्थिति
ऑक्सीजन बेड : 73
आईसीयू में वेंटिलेटर युक्त : 32
बिना ऑक्सीजन : 53
वेंटिलेटर : 06
सैंपलिंग पर विशेष जोर दे रहे हैं : अधिकारी
हम जिले भर में लगातार सैंपल ले रहे हैं। हमारा प्रयास है कि ग्रामीण क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा लोगों के सैंपल लिए जाएं ताकि वास्तविक स्थिति का पता चल सके। बहुत सारे लोग लक्षण होने के बावजूद जांच नहीं करवाते। जबकि इसमें डरने वाली कोई बात नहीं होती। हम सैंपलिंग पर जोर दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें