फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशन के लिए मेडिकल करवाने आए सैंकड़ों बुजुर्ग कई घंटे बैठे धूप में, नहीं पहुचें चिकित्सक, किया हगांमा

विज्ञापन
विज्ञापन
पेंशन के लिए मेडिकल करवाने वाले बुजुर्गों का नहीं हुआ मेडिकल
विज्ञापन

- नागरिक अस्पताल के बाहर एकत्रित होकर किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
रतिया। उपायुक्त के निर्देशों के बाद भी बुढ़ापा पेंशन बनवाने के लिए रतिया के नागरिक अस्पताल में लगाए जाने वाले मेडिकल कैंप में कई घंटे इंतजार करने के बाद भी जब चिकित्सक नहीं पहुंचे तो धूप में बैठे बुजुर्गाें ने हंगामा करना शुरू कर दिया। उनका आरोप था कि पहले उनको फतेहाबाद चक्कर लगवाए गए और अब तीन घंटे से अधिक का समय हो गया है, लेकिन कोई चिकित्सक नहीं आया। इस दौरान डीसी धीरेंद्र खड़गटा भी रतिया किसी कार्यक्रम में आए हुए थे और बुजुर्ग उनके पास पहुंच गए। डीसी ने एसडीएम को मामले की जांच के आदेश दिए हैं। वहीं इसके बाद चिकित्सक भी मौके पर पहुंच गए और बुजुर्गों का मेडिकल किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा के आदेशानुसार ब्लॉक स्तर पर बुढ़ापा पेंशन बनाने तथा इस दौरान आ रही दिक्कतों के समाधान के लिए नागरिक अस्पताल में अतिरिक्त शिविरों का आयोजन किया जाना था। इन शिविरों के आयोजन के लिए उपायुक्त के दिशा निर्देशानुसार अलग से टीम गठित की गई, जिसमें डॉ. राजेन्द्र बिश्राई, डॉ. क मल गुप्ता, जिला समाज कल्याण विभाग के अधिकारी व कर्मचारी शामिल होने के निर्देश दिए थे। केंप में सुबह से ही सैकड़ों की संख्या में बुजुर्ग पहुंच गए, लेकिन कई घंटे इंतजार करने के बाद भी जब मेडिकल करने के लिए कोई चिकित्सक नहीं पहुंचा तो धूप में बैठे बजुर्गाें ने हंगामा शुरू कर दिया। गुस्साए बुजुर्गाें व उनके परिजनों का कहना था कि पहले तो उन्हें पेंशन बनवाने के लिए काफी परेशनियों का सामना करना पड़ता है व उन्हें फाईल बनवाने के लिए अनेकों समस्याएं व परेशानियां उठानी पड़ती हैं। उसके बाद वीरवार को उन्हें यहां बुलाया गया था, लेकिन सुबह से ही यहा पर कोई व्यवस्था नहीं है तथा सुबह 9 बजे से यहां बैठे हैं। दोपहर के 1 बजे तक इस जगह पर ना तो बैठने के लिए कोई व्यवस्था की गई और चिकित्सक नहीं भी आ रहे। इस दौरान बुजुर्ग पास ही एक कार्यक्रम में सामुदायिक केंद्र में आए उपायुक्त के पास पहुंच गए और उपायुक्त को बताया कि अभी तक कोई भी चिकित्सक नहीं पहुचां । जिस पर उपायुक्त ने एसडीएम को पूरे मामले की जंाच करने के आदेश दिए। बाद में चिकित्सक वहां आए और बुजुर्गों का मेडिकल किया गया।
विज्ञापन

इस बारे में डीसी से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि उनके पास बुजुर्ग आए थे और समस्या बताई थी। उन्होंने रतिया एसडीएम को पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं, साथ ही सिविल सर्जन को भी निर्देश दिए हैं कि भविष्य में इस तरह की समस्या व दिक्कत न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें