फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएवी पुलिस स्कूल में योग शिविर का समापन, बच्चों को पढ़ाया योग का पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों को योग अपने जीवन में अपनाने की दिलाई शपथ
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। पुलिस लाइन स्थित डीएवी पुलिस स्कूल में तीन दिवसीय योग शिविर शुक्रवार को संपन्न हो गया। इन तीन दिनों में बच्चों ने कार्यक्रम में बढ़चढ़कर भाग लिया और विभिन्न प्रकार के योगासनों का अभ्यास किया। शिविर के दौरान पतंजलि महिला योग समिति जिला प्रभारी मंजू चोपड़ा और रमेश कुमारी ने बच्चों को योग का पाठ पढ़ाया और आह्वान किया कि बच्चे योग को अपनी दिनचर्या का एक हिस्सा अवश्य बनाएं। स्कूल प्राचार्य अरुण शर्मा ने योग का महत्व बताते हुए बच्चों को शपथ दिलाई कि वे योग को अपने जीवन का एक अभिन्न अंग बनाएंगे। उन्होंने कहा कि आधुनिक युग में योग का महत्व बढ़ गया है। इसके बढ़ने का कारण व्यस्तता और मन की व्यग्रता है। आधुनिक मनुष्य को आज योग की ज्यादा आवश्यकता है। मन और शरीर अत्यधिक तनाव, वायु प्रदूषण और भागमभाग के जीवन से रोगग्रस्त हो चला है। उन्होंने कहा कि योग कोई धर्म नहीं है, यह जीने की एक कला हैं जिसका लक्ष्य हैं स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन। योग से न केवल व्यक्ति का तनाव दूर होता है बल्कि मन और मस्तिष्क को भी शांति मिलती है। प्रधानाचार्य अरुण शर्मा ने पतंजलि महिला योग समिति जिला प्रभारी मंजू चोपड़ा व रमेश कुमारी का धन्यवाद किया और समय-समय पर स्कूल में ऐसे शिविरों के आयोजन का आग्रह किया। शिविर के दौरान विद्यार्थियों के साथ-साथ स्टॉफ सदस्यों ने योगाभ्यास किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें