फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यवस्था परिवर्तन कर सरकार ने प्रदेश में करवाए समान विकास कार्य : प्रदेशाध्यक्ष बराला

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार ने प्रदेश में करवाए समान विकास कार्य : बराला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। भूना की शास्त्री मंडी में होने वाली मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जनविश्वास रैली का न्योता देने के लिए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं टोहाना के विधायक सुभाष बराला ने विभिन्न गांवों का दौरा किया। अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान प्रदेशाध्यक्ष बराला ने गांव चंद्रावल, जांडली कलां, जांडली खुर्द, नाढोडी, धोलू, टिब्बी, लहरियां व गांव ढाणी डूल्ट का दौरा कर इन गांवों में जनसभाओं को भी संबोधित किया।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि 31 अक्तूूबर की जन विश्वास रैली में फतेहाबाद वासियों के समक्ष सरकार के 4 वर्ष के कार्यकाल के दौरान किए गए विकास कार्य तथा लागू की गई विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया जाएगा। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि 4 वर्ष पूर्व जब प्रदेश में उनकी पार्टी की सरकार बनी थी तब विपक्षी दलों ने दुष्प्रचार करते हुए कहा था कि भाजपा व्यापारियों और पूंजीपतियों की पार्टी है, लेकिन मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार ने इस दुष्प्रचार के उलट प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन किया और विकास के नए आयाम स्थापित किए। विपक्षी दलों द्वारा किए गए दुष्प्रचार के विपरीत सरकार ने समाज के विभिन्न वर्गों के लिए ऐतिहासिक निर्णय लिए और अनेक कल्याणकारी योजनाएं लागू की। किसानों के हित में फसल बीमा योजना, भावांतर भरपाई योजना तथा फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में डेढ़ गुना की बढ़ोतरी करने जैसे महत्वपूर्ण फैसले लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि सरकार ने व्यवस्था परिवर्तन के माध्यम से पूरे प्रदेश में एक समान विकास करवाया है। विकास कार्य करवाते समय यह नहीं देखा गया कि किस हलके में किस राजनीतिक दल का विधायक हैं, जबकि पूर्व में यदि किसी गांव का सरपंच विपक्षी दल का होता था तो उस गांव में विकास कार्यों के नाम पर एक ईंट भी नहीं लगती थी। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने अपने गठन के 2 माह के भीतर ही भूना क्षेत्र में महाविद्यालय की घोषणा की थी जो पूरी तरह से फलीभूत हो चुकी है। यह घोषणा करते वक्त सरकार ने नहीं देखा कि इस क्षेत्र का विधायक विपक्षी दल से संबंध रखता है। अपने संबोधन में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि सरकार की समान विकास की सोच के फल स्वरूप ही टेल के अंतिम छोर के खेत में भी सिंचाई के लिए पानी पहुंचाया गया। उन्होंने कहा कि 31 अक्तूबर की जन विश्वास रैली में भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल जिला के लिए विकास कार्यों की अनेक घोषणाएं करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें