रेवाड़ी रेप कांड के विरोध में आप ने फूंका सीएम का पुतला
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद । महिला विरुद्ध अपराधों की लगातार बढ़ती संख्या एवं रेवाड़ी गैंगरेप के विरोध में आम आदमी पार्टी ने सोमवार को लाल बत्ती चौक पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल का पुतला जलाया और जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
जिलाध्यक्ष लक्ष्य गर्ग ने कहा कि प्रदेश में साल दर साल महिला विरुद्ध अपराध बढ़ रहे हैं और तेजी से बढ़ रहे हैं, लेकिन अभी तक सरकार इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठा सकी है। लक्ष्य गर्ग ने कहा कि मौजूदा बीजेपी सरकार में महिलाओं के खिलाफ 40 हजार से अधिक अपराध हो चुके हैं। इससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रदेश में बहू-बेटियां कितनी सुरक्षित हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का इस्तीफा मांगते हुए कहा कि पीड़ित महिलाओं के परिजन थाने के चक्कर काटते रह जाते हैं और पुलिस एक इलाके से दूसरे इलाके में टरकाने लगती है। इस मौके पर अध्यक्ष अंगद ढिंगसरा, बलराम यादव, विनोद भरोलवाली, सचिव जैविन्दर मैचु, बलजिंदर गिल, रवि , संदीप, जय सिंघल, गुलशन होटल वाले, दीपक वर्मा, शक्ति राठौर, सुभाष, इंदरजीत सहोता, प्रीतम गिल आदि मौजूद रहे।