टोहाना। चंडीगढ़ रोड पर एक ट्रक ने पीछे से महिला को टक्कर मार दी जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने परिजनों के बयान पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी अनुसार पंजाब के मानसा के रगडैल गांव निवासी 45 वर्षीय लखविंद्र कौर अपनी बेटी मनप्रीत कौर के साथ दवा लेने के लिए शहीद चौक पर आ रही थी कि पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे महिला सड़क पर जा गिरी। राहगीरों ने महिला को अस्पताल में पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एचसी राजबीर सिंह ने बताया कि मृतका की दो बेटियां है तथा पति की पहले ही मृत्यु हो चुकी है।