फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड़क की बदहाली को लेकर सीएम को भेजी शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क की बदहाली को लेकर सीएम को भेजी शिकायत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भूना
सिंथला से नाढोड़ी लिंक सड़क पर गहरे गड्ढे होने के कारण आमजन को परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है। इस सड़क पर वाहन चलाना तो दूर पैदल गुजरना भी दूभर बना हुआ है। सड़क के बीचोंबीच गहरे गड्ढे होने के कारण निजी स्कूल की बसें पलटने से बड़ा हादसा होते होते बची हैं। सिंथला निवासी राजेंद्र सिंह, कृष्ण कुमार कंबोज, धर्मपाल, राजबीर सिंह, मान सिंह, हवा सिंह आदि ने बताया कि सिंथला से नाढोड़ी 5 किलोमीटर लंबा मार्ग मार्केटिंग बोर्ड द्वारा कई वर्ष पहले बनाया गया था। जिस पर कोई भी मरम्मत नहीं की गई। मंगलवार को उपरोक्त लोगों ने सीएम हरियाणा को शिकायत पत्र भेजकर सड़क की बदहाली पर चिंता जताते हुए पुन: निर्माण की गुहार लगाई है। मार्केट कमेटी के चेयरमैन आत्मा राम बिश्नोई ने बताया कि सड़क निर्माण को लेकर उच्चाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए जा चुके हैं। सड़क के नवनिर्माण को लेकर एस्टीमेट बनाया जा चुका है। औपचारिकता पूरी होते ही सड़क निर्माण शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें