फतेहाबाद। इंडस्ट्रियल एरिया एसोसिएशन प्रधान एवं कांग्रेसी नेता नरेश सरदाना को संगठन में सराहनीय कार्यों व हाल ही में दिल्ली में हुई जनाक्रोश रैली में जिला फतेहाबाद से मजबूत भागीदारी के लिए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने सम्मानित किया। पंचकूला स्थित इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में हुए कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मान समारोह में नरेश सरदाना को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर डॉ अशोक तंवर ने नरेश सरदाना की पीठ थपथपाते हुए कहा कि जिला फतेहाबाद में नरेश सरदाना ने व्यापारी वर्ग से लेकर आम वर्ग तक को कांग्रेस के साथ जोड़ने में अहम भूमिका अदा की है।